'भारत के मन की बात मोदी के साथ...' शुरू, महीनेभर तक हर जिले में 1-1 रथ दौड़ाएगी भाजपा

Gujarat News, गांधीनगर। भाजपाध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिल्ली से लॉन्च हुए "भारत के मन की बात मोदी के साथ..." का गुजरात से भी शुभारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इसके लिए रथ प्रस्थान आयोजन कराया है, जिसके तहत महीनेभर तक हर जिले में एक-एक रथ भेजा जाएगा। इन रथों के जरिए मोदी के भाषण, मन की बात (mann ki baat) और पार्टी के प्रचार की हवा बहाई जाएगी।

अलग-अलग जिले में 26 रथ दौड़ाएगी भाजपा

अलग-अलग जिले में 26 रथ दौड़ाएगी भाजपा

प्रदेश भाजपा के अधिकारियों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव (general election 2019) से पहले पार्टी पूरे देश में ऐसे रथ दौड़ाएगी। गुजराती लोगों के मन की बात भी जानने का प्रयास किया जाएगा। यहां आयोजित उद्धाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी और तमाम लीडर मौजूद रहे। प्लानिंग के तहत अलग-अलग जिले में कुल 26 रथ को दौड़ायेगी, जो एक महीने तक चलेंगे।

लोगों के मन की बात सुनेंगे

लोगों के मन की बात सुनेंगे

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि ये रथ राज्य के सभी लोकसभा इलाकों में जाएंगे और लोगों के मन की बात सुनेंगे। इस रथ में ड्रॉप बॉक्स भी रखा गया है, जिसमें लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।

INSIDE STORY 1 : लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस खतरे में, एक के बाद एक विधायकों के इस्तीफे, इस ताकतवर महिला का तो भाजपा ने टिकट भी पक्का कर दिया

यह भी चीजें हैं रथ में

यह भी चीजें हैं रथ में

रथ में एक टेक्नोलॉजी कॉर्नर बनाया गया है, जिसमें टैबलेट को रखा जाएगा और लोग डायरेक्ट टैबलेट के जरिए भी इसका सुझाव दे सकेंगे। साथ ही 6357171717 नंबर भी दिया गया है, उसे डायल करने वाले लोग अपने सुझाव सीधे दे सकते हैं। इस नंबर पर कोई भी अपना वीडियो भेज सकता है। राज्य से आने वाले सुझावों की जांच की जाएगी और फिर उन्हें केंद्र में रखा जाएगा।

मोदी लहर में उड़ उड़े थे विरोधियों के तोते

मोदी लहर में उड़ उड़े थे विरोधियों के तोते

इन रथों के जरिए भाजपा का फोकस मोदी लहर कायम रखने पर भी रहेगा। गौरतलब है कि विगत चुनाव में मोदी लहर के चलते पार्टी ने देश में सबसे ज्यादा सीटें जीत ली थीं। एनडीए ने 336 सीटों के साथ सरकार बनाई थी, जो कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी हार थी। हालांकि, जानकारों का मानना है कि अब राजनैतिक और सामाजिक परिस्थितियों में बडा बदलाव आया है। इसलिए भाजपा के पास ज्यादा वक्त भी नहीं बचा है।

राम मंदिर इस बार भी नहीं होगा घोषणापत्र में?

राम मंदिर इस बार भी नहीं होगा घोषणापत्र में?

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा वर्सेस आॅल पार्टी यानी भाजपा के सामने अलग-अलग दलों ने महागठबंधन करने का ऐलान किया है। पिछले चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र में राम मंदिर का मुद्दा नहीं था, इस बार भी राम मंदिर का मुद्दा होने की संभावना नहीं है, क्योंकि राम जन्मभूमि का केस सुप्रीम कोर्ट में पड़ा है।

इसलिए भी किया रथों को दौड़ाने का प्रयोग

इसलिए भी किया रथों को दौड़ाने का प्रयोग

भाजपा ने पूरे देश में एक अलग प्रयोग किया है, मतदाताओं के पास पहुंचने का। जैसे गुजरात की लोकसभा सीटों में ये रथ घूमेगा, उसी तरह देश के राज्यों में भी भाजपा ने मन की बात करने की प्लानिंग की है। लोंगो के मन की बात जानने से पार्टी को जनादेश सर्वेक्षण भी मिल सकता है।

रूपाणी ने गाईं ऐसी शायरी

रूपाणी ने गाईं ऐसी शायरी

वहीं, विजय रूपानी ने रथ का उद्धाटन करने के बाद शायराना अंदाज में "काम करे जो, उम्मीदें उसी से हों... बुनियाद बनाने निकल पड़े, हम देश बनाने निकल पड़े। भारत को भारत की पहचान दिलाने निकल पड़े..." जैसी पंक्तियां गाईं। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' अभियान का रूपाणी ने ही शुभारंभ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+