अमित शाह गांधीनगर सीट पर 5.5 लाख वोटों से जीते, कांग्रेस का गुजरात की किसी भी सीट पर नहीं चला दांव
Lok sabha election results 2019 News, गांधीनगर। गुजरात में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। गांधीनगर सीट पर ईवीएम की मतगणना में उन्हें आठ लाख से भी ज्यादा वोट मिले। जबकि अपने से ठीक पीछे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार सीजे चावड़ा पर उन्होंने 5.5 लाख वोटों की बढ़त बनाई। इससे पहले 2014 में, जब नरेंद्र मोदी ने वडोदरा सीट से चुनाव लड़ा था तो वे 5.7 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीते थे। अमित शाह के अलावा भाजपा के सभी लोकसभा उम्मीदवार फिर जीतते दिख रहे हैं, क्योंकि उनसे कांग्रेसी उम्मीदवार मतगणना में पीछे चल रहे हैं।

गुजरात की जनता ने मोदी को पूरे 26 कमल दिए?
भाजपा के केवल 5 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी जीत एक लाख वोटों के भीतर है, शेष 21 उम्मीदवारों के पास एक लाख से अधिक वोट का मार्जिन हैं। ऐसा लगता है कि, गुजरात में मोदी का स्टीमरोलर फिरा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और हार्दिक पटेल का जादू गुजरात में नहीं चला है। राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जनता ने नरेंद्र मोदी को झोली भरकर वोट दिए हैं।
मोदी ने चुनावी सभाओं में कहा था कि, 'अपने बेटे को लेकर निराशा न करें। मुझे गुजरात से 26 कमल चाहिए।'' गुजरात की जनता ने मोदी की मांग का सम्मान किया।
तमाम दिक्कतें होने के बावजूद भाजपा को ही चुना
गुजरात में नोटबंदी, जीएसटी और मंहगाई जैसे मुद्दे को मतदाता भूल गये। इन सब चीजों से परेशान होने के बावजूद गुजरात की जनता ने फिर एक बार मोदी को चुना है। कांग्रेस कहती है कि गुजरात में किसान दुखी हैं, युवाओं के पास रोजगार नहीं है। व्यापारियों के कारोबार छिन्नभिन्न हो चुके हैं, मगर, अब जब नतीजे आ रहे हैं तो लग रहा है कि गुजरात को मोदी ही रास आते हैं। गुजरात में 2014 में लोगों ने जितने वोट दिये थे, उनसे ज्यादा वोट मोदी को 2019 के चुनाव में मिले हैं। भाजपा के उम्मीदवारों को मतों की बढ़त को देखते हुए आश्चर्य हो रहा है, कि कांग्रेस ने ऐसा कौन-सा गुनाह किया था कि उनके एक भी उम्मीदवार को लोग जिता नहीं पाए।
गुजरात में भाजपा के उम्मीदवारों की बढ़त के आंकडे
गुरुवार, दोपहर 2:30 बजे तक
बनासकांठा - परबत पटेल 170000
पाटन - भरत डाभी 86000
मेहसाणा - शारदाबेन पटेल 42000
अहमदाबाद पूर्व - हसमुख पटेल 132000
अहमदाबाद पश्चिम - किरीट सोलंकी 225000
सुरेंद्रनगर - महेंद्र मुंजपरा 110000
कच्छ- विनोद चावड़ा 173000
राजकोट - मोहन कुंडारिया 337000
पोरबंदर - रमेश धडूक 164000
जामनगर - पूनम माडम 192000
जूनागढ़ - राजेश चूडासमा 110000
अमरेली - नारन काछडिया 70000
भावनगर - भारती सियाल 217000
आनंद - मितेश पटेल 189000
खेड़ा - देवूसिंह चौहान 120000
पंचमहल - रतनसिंह चौहान 97000
दाहोद - जसवंत सिंह भांभोर 61000
वडोदरा - रंजनबेन भट्ट 300000
छोटा उदेपुर - गीताबेन राठवा 322000
भरुच - मनसुख वसावा 310000
बारडोली- प्रभुभाई वसावा 200000
सूरत - दर्शना जरदोश 373000
नवसारी - सीआर पाटील 313000
वलसाड- केसी पटेल 228000
साबरकांठा - दीपसिंह राठौड़ 131000












Click it and Unblock the Notifications