कांग्रेस के प्रचार के लिये गुजरात आईं एक्ट्रेस अमीषा पटेल, भाजपा की तारीफ करके चली गईं

Lok sabha elections 2019 news, गांधीनगर। कांग्रेस ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के अपने प्रचार अभियान के लिए एक्ट्रेस अमीषा पटेल को बुलाया। अमीषा पटेल ने यहां वडोदरा में रोड शो किया। हालांकि, रोड शो में कांग्रेसी नेताओं को उनसे जो उम्मीदें थीं, वे धूमिल हो गईं। दरअसल, अमीषा पटेल ने कांग्रेस के बजाए भाजपा सरकार की तारीफ कर डाली। उन्होंने कहा, 'गुजरात ने जो प्रगति की है, वह प्रशंसा के योग्य है। अगर, अन्य राज्य भी गुजरात की तरह प्रगति करते हैं, तो देश का चेहरा बदल सकता है।'

वडोदरा में प्रचार कराने अमीषा पटेल को लाई कांग्रेस

वडोदरा में प्रचार कराने अमीषा पटेल को लाई कांग्रेस

अमीषा पटेल की इस तरह की स्पीच से कांग्रेस को झटका तो लगा ही, साथ ही खासी भीड़ एकत्रित नहीं होने का भी खामियाजा उठाना पड़ा। आमतौर पर चुनावों के समय ऐसा होता है जब कोई विपक्षी दल एक्टर या एक्ट्रेस को प्रचार करवाने बुलाता है तो वे उस दल के फेवर में बोलते हैं, जबकि अमीषा पटेल ने अपनी गुजरात विजिट में ऐसा कुछ नहीं बोला जिससे भाजपा के खिलाफ माहौल बन सके। कांग्रेसियों को उम्मीद थीं कि वे कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी और मौजूदा सरकार के खिलाफ बोलेंगी। मगर, उन्होंने भाजपा सरकार के विरोध में भाषण नहीं दिया।

अमीषा पटेल से जो उम्मीदें थीं, वो धूमिल हो गईं

अमीषा पटेल से जो उम्मीदें थीं, वो धूमिल हो गईं

चुनावी रोड शो में भाजपा की प्रशंसा करने से कांग्रेसी नेता हैरान रह गये। हालांकि, अमीषा ने कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए वडोदारा में भीड़ जुटाने की पूरी कोशिश की। मगर, फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल होने के बावजूद ज्यादा भीड इकठ्ठी नहीं हो पायी। कई कांग्रेसियों ने माना कि यह रोड शो फ्लॉप साबित हुआ। जबकि, कांग्रेस ने वडोदरा में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बढ़त लेने के लिए उनसे रोड शो कराया था। बता दें कि, वडोदरा वही सीट है जहां से नरेंद्र मोदी 2014 में भारी बहुमत से चुनाव जीते थे। मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार कांग्रेस ने यहां प्रशांत पटेल को उम्मीदवार बनाया, तो भाजपा ने भी मोदी की जगह एक अन्य नेता को उम्मीदवार बनाया है।

2014 में यहां 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे मोदी

2014 में यहां 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे मोदी

कई स्थानीय जानकार मानते हैं कि 2019 के चुनाव में भी कांग्रेस का यहां जीतना आसान नहीं है, क्योंकि यह सीट भाजपा की सुरक्षित सीटों में से एक मानी जा रही है। बहरहाल चर्चा इस बात की हो रही हैं कि, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के भाजपा मॉडल पर सवाल उठाते हैं, वहीं कांग्रेस के ही रोड शो में अमीषा पटेल ने यह कह दिया कि गुजरात ने बहुत प्रगति की है। अमीषा पटेल के रोड शो की सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है। वडोदरा समेत गुजरात की सभी सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+