Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PHOTOS: बंदर को निगलकर बीमार पड़ा 10 फुट लंबा पाइथन, वन विभाग की टीम ने पेट से बाहर निकाला बंदर

गुजरात के वड़ोदरा शहर से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है, जहां एक 10 फुट लंबा पाइथन एक बंदर को निगल गया।

गांधीनगर, 11 अगस्त। गुजरात के वड़ोदरा शहर से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है, जहां एक 10 फुट लंबा पाइथन एक बंदर को निगल गया। पाइथन के लिए किसी बंदर को निगलने का यह कोई पहला मामला नहीं है, लेकिन यहां बात यह हुई की वह पाइथन बंदर को निगलने के बाद बीमार पड़ गया, पाइथन की हालत काफी खराब हो चुकी थी, उसका सौभाग्य था कि वह नजदीक से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर में आ गया अन्यथा उनकी जान जा सकती थी।

नदी के किनारे पड़ा मिला 10 फुट लंबा पाइथन

नदी के किनारे पड़ा मिला 10 फुट लंबा पाइथन

दरअसल वड़ोदरा के वासना-कोटरिया गांव के पास एक छोटी सी नदी बहती है। 7 अगस्त को कुछ गांव वाले उस नदी के पास से गुजर रहे थे तभी गांव वालों की नजर उस पाइथन पर पड़ी। इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। गांव वालों की सूचना पर वन्यजीव बचावकर्ता शैलेश रावल मौके पर पहुंचे और उन्होंने करेलीबाग रेंज वन कार्यालय को इस बाबत सूचना दी।

भारी मशक्कत के बाद काबू में आया पाइथन

भारी मशक्कत के बाद काबू में आया पाइथन

रावल ने बताया की भारी मशक्कत के बाद हमारी टीम पाइथन पर काबू पाने में सफल रही और उसे करेलीबाग के बचाव केंद्र लाया गया। इसके बाद पाइथन के पेट में से उस बंदर को दोबारा निकाला गया जिसे उसने निगल लिया था और अंत में सब ठीक हो गया।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं शानदार

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं शानदार

सोशल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल हो रही है। यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसको लेकर कहा है कि ऐसा करने (पाइथन का रेस्क्यू) की क्या जरूरत थी , क्योंकि यह तो एक सामान्य प्रक्रिया थी। वहीं वन विभाग का कहना है कि पाइथन अब सामान्य स्थिति में है जैसे ही हमें अनुमति मिलेगी हम इसे जंगल में छोड़ देंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+