UP News: दोस्त के लिए जलती चिता में कूदा युवक, दर्दनाक मंजर देख सहमे लोग, 90 फीसदी जला

UP News Hindi: फिरोजाबाद जनपद से दोस्ती का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैंसर से जूझ रहे दोस्त की मौत हो जाने के बाद उसके बचपन का दोस्त अंतिम संस्कार के दौरान अपनी दोस्त की जलती चिता में कूद गया।

Youth jumps into pyre after friend death in Firozabad, UP

Uttar Pradesh News: फिल्मों में दोस्ती से जुड़े किस्से खूब देखने को मिलते हैं। लेकिन UP के फिरोजाबाद जिले से दोस्ती का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दोस्त की मौत के बाद उसकी जलती चिता में कूदकर बचपन के दोस्त ने जान देने की कोशिश की।

यह नजारा देख वहां मौजूद लोग सहम गए। इस दौरान जलती चिता में कूदे युवक को लोगों ने बांस और लकड़ी के सहारे किसी तरह बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के नगला खंगार थाना अंतर्गत मढैया नादिया गांव निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार और गढ़िया पंचवटी भदान के रहने वाले 35 वर्षीय आनंद राजपूत की बचपन से ही पक्की दोस्ती थी।

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और परिवार वालों द्वारा उसका काफी इलाज कराया गया, लेकिन वह बच नहीं सका। इलाज के दौरान ही शनिवार की उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोग उसका दाह संस्कार करने के लिए शव को खेत में ले गए।

दोस्त की मौत की सूचना मिलने के बाद आनंद भी वहां पहुंचा। मृतक के परिवार के लोगों द्वारा उसे मुखाग्नि दी गई। चिता में आग लगाए जाने के बाद उसका दोस्त आनंद वहीं पर गुमसुम हालत में बैठा रहा। बताया जा रहा है कि चिता जब धधकने लगी।

इसी दौरान आनंद अपने दोस्त की जलती हुई चिता में कूद गया। वहां मौजूद जिसने भी यह मंजर देखा वह कांप उठा। लोग तत्काल बांस और लकड़ी के सहारे आनंद को बाहर निकालने का प्रयास किए लेकिन तब तक वह करीब 90 फ़ीसदी तक झुलस गया था।

मृत अशोक की चिता पूरी तरह जली नहीं थी। ऐसे में कुछ लोग वहां दाह संस्‍कार में जुटे रहे वहीं घायल हुए आनंद को लेकर वहां मौजूद लोग अस्पताल भागे। अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल में उपचार के लिए रेफर कर दिया।

उसके बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में भी उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा आगरा में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि आनंद करीब 90 फ़ीसदी तक झुलस गया है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+