UP News: 10 साल से लिव-इन में रह रहे थे BF-GF, एक ही चारपाई पर मिले दोनों के शव और एक पंखा...

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 10 साल से लिव-इन में रह रहे पुरुष और महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि ये हादसा तब हुआ जब दोनों एक ही चारपाई पर सो रहे थे और उनके ऊपर पंखा गिर गया, जिससे वो करंट की चपेट में आ गए। हालांकि, पुलिस दोनों की पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

10 साल से लिव-इन में रह रहे महिला-पुरुष की एक साथ मौत
बता दें कि यह घटना थाना जसराना के गांव कटैना की है। यहां के रहने वाले दिवाकर सिंह और संतोषी के बीच करीब पिछले 10 सालों से प्रेम संबंध था। संतोषी अपने पति को छोड़ चुकी थी और अब दिवाकर के ही साथ गाँव के एक मकान में रह रही थी। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि संतोषी एवं दिवाकर सिंह अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे। सोमवार की सुबह संतोषी की पुत्री उसे जगाने गई तो दोनों के शव चारपाई पर पडे हुए थे।

girlfriend and boyfriend living together died due to electric shock in firozabad

चारपाई पर मिले दोनों के शव और एक पंखा
इसके एलावा चारपाई पर ही एक पंखा भी पड़ा हुआ था। वहीं जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। पहले तो ग्रामीण एवं परिजन मामले को दबाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बाद में मीडिया को जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में दोनेां एक ही चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान पंखा गिरने से दोनों करंट की चपेट में आए और उनकी मौत हो गई।

girlfriend and boyfriend living together died due to electric shock in firozabad

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
उधर, क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि शुरुवाती जांच में सामने आया है कि करंट लगने से महिला और पुरुष की मौत हुई है। हालाँकि, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। चूंकि दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे और दोनों के परिजनों को इनके संबंधों से कोई ऐतराज भी नहीं था, इसलिए हत्या जैसी घटना की उम्मीद नहीं है। लेकिन फिर भी हर एंगल से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+