Women Hockey: भारत ने जीता महिला हॉकी जूनियर एशिया कप, जानिए टूर्नामेंट का इतिहास और भारत का प्रदर्शन

Women Hockey: 2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 2 से 11 जून तक जापान के काकामीगहारा में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में एशिया की 10 टीमें शामिल थीं और टॉप तीन टीमों ने चिली के सैंटियागो में विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। भारत पहली बार टूर्नामेंट के चैंपियन के रूप में उभरा और फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया।

क्या है महिला हॉकी जूनियर एशिया कप?

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप, महिला अंतरराष्ट्रीय अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट है। इसका आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) द्वारा किया जाता है। यह जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के रूप में काम करता है। टूर्नामेंट का सबसे हालिया सीजन 3 से 11 जून 2023 के बीच जापान के काकामीगहारा में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में जो टॉप-3 टीमें होती हैं वे जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए क्वालीफाई करती हैं।

Womens Junior Asia Cup 2023 hockey: India win know the history of the tournament

कब हुई थी इसकी शुरुआत?

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1992 में हुई थी। तब से इसका आयोजन हर चार वर्षों के बाद होता है। तब टूर्नामेंट का पहला सीजन मलेशिया के कुआलालंपुर में खेला गया था और दक्षिण कोरिया ने फाइनल में चीन को 3-2 से हराकर चैंपियनशिप जीती थी। भारत ने भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और कांस्य पदक जीता था। इसबार के टूर्नामेंट से पहले इसका आयोजन 2015 में हुआ। साल 2019 में इसका आयोजन होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया।

इस टूर्नामेंट में क्या इनाम राशि?

एशियाई हॉकी फेडरेशन (एएचएफ) ने महिला जूनियर हॉकी एशिया कप जीतने वाली टीम के लिए कोई पुरस्कार राशि नहीं रखी है। इस टूर्नामेंट के पिछले सीजनों में भी कोई इनाम राशि नहीं रखी गई थी। हालांकि हॉकी इंडिया ने, महिला जूनियर एशिया कप 2023 खिताब जीतने वाली टीम के लिए पुरस्कार राशि घोषित की है। टूर्नामेंट जीतने के बाद, हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि पहला महिला जूनियर एशिया कप जीतने के लिए खिलाड़ियों को ₹2 लाख और सहयोगी स्टाफ को ₹1 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

कौन-कौन सी टीमें खेलती है ये टूर्नामेंट?

वैसे तो इस टूर्नामेंट में आठ टीमें खेलती है और इस टूर्नामेंट की आठ मुख्य टीमों में दक्षिण कोरिया, चीन, भारत, चाइनीज ताइपे, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और सिंगापुर शामिल हैं। इन आठ टीमों के अलावा जिन टीमों ने इस टूर्नामेंट के किसी-न-किसी सीजन में हिस्सा लिया है उन टीमों में इंडोनेशिया, हांगकांग, कजाकिस्तान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। टूर्नामेंट में पहली बार 2023 के ही सीजन में इंडोनेशिया और हांगकांग ने भी हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के 2017 सीजन में ही पूरी दुनिया से अलग-थलग देश उत्तर कोरिया ने भी हिस्सा लिया था।

अलग-अलग देशों का टूर्नामेंट में प्रदर्शन!

2023 के सीजन को मिलाकर अब तक महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में कुल 8 सीजन खेले जा चुके हैं। 1992 से लेकर अबतक 15 अलग-अलग देशों में इसका आयोजन हो चुका है। जापान, चीन और दक्षिण कोरिया ऐसे तीन देश हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट के सभी सीजन खेले हैं।

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में जिस देश का प्रदर्शन सबसे जबरदस्त रहा वह दक्षिण कोरिया की टीम है। दक्षिण कोरिया ने चार बार स्वर्ण, दो बार रजत और दो बार ही कांस्य पदक जीते हैं। दक्षिण कोरिया की रैंक भी कभी तीसरे स्थान के नीचे नहीं गिरी। दक्षिण कोरिया के बाद जिस टीम का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा वह चीन की टीम है। तीसरे नंबर भारत का नंबर आता है। महिला हॉकी जूनियर एशिया कप का सबसे ज्यादा बार आयोजन करने वाला देश मलेशिया है लेकिन उसने आज तक इसमें एक भी पदक नहीं जीता।

टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन!

भारत ने 1992 से लेकर अबतक आठ बार में से सात बार महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में हिस्सा लिया है। भारत ने केवल 1996 के सीजन में हिस्सा नहीं लिया था जोकि जापान में आयोजित हुआ था। भारत ने जिन भी सात सीजन में खेला है उनमें से केवल 2015 को छोड़कर भारत की रैंक हमेशा थर्ड या उससे ऊपर ही रही है। टूर्नामेंट में भारत ने एक स्वर्ण पदक (2023), एक रजत पदक (2012) और चार कांस्य पदक (1992, 2000, 2004, 2008) भी जीते हैं। भारत केवल 2015 के महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में चौथे स्थान पर आया था। भारत ने 2004 में महिला हॉकी जूनियर एशिया कप को होस्ट भी किया था, जिसमें भारत तीसरे स्थान पर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+