Kim Jong-un: कौन है सबको डराने वाला उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग उन ?
Kim Jong-un: कुछ दिनों पहले उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग इंटरनेशनल एयरफील्ड से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी जोकि लगभग 999.2 किलोमीटर दूर जाकर जापानी समुद्र में गिरी।

इस मिसाइल परीक्षण के दौरान उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ निरीक्षण करते दिखाई दिए। यह पहली बार है जब किम जोंग ने अपने किसी परिवार के सदस्य को दुनिया के सामने दिखाया है।
आमतौर पर किम अपने देश और अपनी निजी जिंदगी के बारे में हमेशा बहुत गुप्त रहते हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KNCA ने कुछ फोटो जारी किए जिसमें किम और उनकी बेटी एकसाथ चल रहे हैं।
कौन है किम जोंग उन?
किम जोंग उन का जन्म 8 जनवरी 1982 को हुआ था। किम वर्ष 2011 से उत्तर कोरिया के तानाशाह है और वर्ष 2012 से वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के अध्यक्ष हैं। वे किम इल सुंग के पोते है जोकि उत्तर कोरिया के पहले तानाशाह थे। किम इल सुंग ने 1948 से 1994 तक और उनके निधन के बाद उनके बेटे किम जोंग इल ने 1994 से 2011 तक उत्तर कोरिया पर राज किया था।
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार किम की शादी री सोल-जू से हुई थी। दावा किया जाता है कि यह शादी 2009 में हुई थी और 2010 में उन्हें एक संतान हो गयी। डेनिस रोडमैन जोकि एक बास्केटबॉल खिलाड़ी है और किम से उत्तर कोरिया में मिल चुके है, उन्होंने बताया कि किम की 2013 में एक और बच्ची हुई है जिसका नाम 'जु एई' है। कई खबरों के अनुसार 2017 में किम को तीसरी संतान भी हो चुकी है। मिसाइल परीक्षण के दौरान किम जोंग उन के साथ जो लड़की देखी गई उनकी दूसरी बेटी जु एई है।
किम जोंग को क्रूर, खडूस, खतरनाक और गुस्सैल किस्म का नेता समझा जाता है। यहां तक कि कई पत्रकार तो उन्हें पागल अथवा सनकी भी कहते हैं।
किम की तानाशाही के कुछ उदाहरण
पिछले वर्ष दिसंबर में किम ने अपने पिता किम जोंग इल की मृत्यु के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिन तक हंसने, रोने, खरीदारी करने और शराब पीने जैसे कई कामों पर रोक लगा दी थी।
उत्तर कोरिया के एक नागरिक ने रेडियो शो के दौरान बताया कि अगर आपके परिवार का कोई सदस्य इस अवधि के दौरान मर भी जाता है तो आपको जोर से रोने की इजाजत नहीं है और आप उनका शरीर भी इस 11 दिन की अवधि के बाद ही घर से बाहर निकल सकते हैं। और अगर इस 11 दिन के अंतराल के बीच में आपका जन्मदिन भी है तो भी आप अपना जन्मदिन नहीं मना सकते।
वर्ष 2020 में किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में आदेश जारी किया कि वहां पर सभी पालतू कुत्तों को जब्त किया जाएगा क्योंकि वह पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा है। हालाँकि, कुत्तों के मालिकों को लग रहा था कि जब्त किये गए कुत्तों को मारकर उनका इस्तेमाल खाने के लिए किया जायेगा क्योंकि कोरोना महामारी के कारण उत्तर कोरिया में खाद्य संकट गहरा गया था।
उत्तर कोरिया में लगभग हर बात पर कोई न कोई प्रतिबंध है और वहां नागरिकों को सभी प्रतिबंधों का पालन करने का बहुत अधिक दबाव रहता है। जैसे उत्तर कोरियाई विदेशी मूवी नहीं देख सकते और विदेशी गाने नहीं सुन सकते। वहां के लोग सिर्फ 28 स्टाइल में हेयर कट करा सकते हैं जिसमें से 18 महिलाओं के लिए है और 10 पुरुषों के लिए।
उत्तर कोरिया से अंतरराष्ट्रीय फोन करना अपराध है और गैरकानूनी है। उत्तर कोरिया में कोई जुर्म करता हैं तो सिर्फ उसको ही नहीं बल्कि उसकी तीन पीढ़ियों को भी सजा मिल सकती है। राजधानी प्योंगयांग में रहने के लिए वहां के लोगों को सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। 17 वर्ष की आयु से अधिक वाले लोग मतदान कर सकते हैं लेकिन मतदान करते समय सिर्फ एक ही विकल्प मौजूद होता है।
उत्तर कोरिया में अगर कोई पर्यटक घूमने जाता है तो उन पर्यटकों के साथ एक गार्ड नियुक्त किया जाता है जोकि पूरे सफर के दौरान उन पर्यटकों के साथ ही रहता है और वह पर्यटकों को वहां के आम नागरिकों से बात नहीं करने देता।
उत्तर कोरिया के शेष विश्व से संबंध
वर्ष 2017 में जब यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने उत्तर कोरिया पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगा दिए थे, जिसके बाद भारत ने भी उत्तर कोरिया की सहायता करने से हाथ खींच लिए थे। इन प्रतिबंधों से पहले भारत और उत्तर कोरिया बड़े व्यापारिक साझेदार थे। हालाँकि, कोरोना महामारी के दौरान भारत ने उत्तर कोरिया को $10 लाख डॉलर की सहायता की थी।
वर्ष 1950 से 1953 के बीच उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच जबरदस्त संघर्ष चला। सोवियत संघ और चीन उत्तर कोरिया के समर्थन में थे और दक्षिण कोरिया के समर्थन में अमेरिका और उसके सहयोगी देश। वर्ष 2018 में दोनों देशों ने इस आपसी दुश्मनी को अमेरिका की मध्यस्थता में सुलझाने की पहल की। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने सिंगापुर में एक शांति समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।
हालाँकि, डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद से हटने और जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद से उत्तर कोरिया ने फिर से मिसाइल और न्यूक्लियर परीक्षण करना शुरू कर दिए। पिछले हफ्ते उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जोकि दक्षिण कोरिया के नजदीक जाकर गिरा और दक्षिण कोरिया में एयर सायरन बजने शुरू हो गए और पुलिस ने सभी नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: कौनसी बीमारी से ग्रस्त हैं Bruce Willis? उनके दोस्त Sylvester Stallone क्यों हैं दुखी?
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications