Superconductor: क्या होता है सुपरकंडक्टर जिसका वैश्विक बाजार 2026 तक $9 बिलियन से भी अधिक हो जायेगा
सुपरकंडक्टर एक ऐसा मैटेरियल होता है जो बिना किसी विद्युत प्रतिरोध के बिजली का संचालन कर सकता है।

Superconductor: हाल ही में नेचर जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने एक नये सुपरकंडक्टर मैटेरियल की खोज की है जो रोजमर्रा की जरूरतों में बिजली का संचालन आसानी से कर सकता है। दरअसल, कुछ दिनों पहले रोचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कम तापमान और दबाव दोनों पर एक सुपरकंडक्टिंग मैटेरियल बनाया है। इस सुपरकंडक्टिंग मैटेरियल की खोज को ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
नेचर जर्नल ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें उन्होंने वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गये नाइट्रोजन-डोप्ड लुटेटियम हाइड्राइड (एनडीएलएच) को समझाया है। यह सुपरकंडक्टिंग मैटेरियल 69 डिग्री फारेनहाइट और 10 किलोबार दबाव पर सुपरकंडक्टिविटी दिखाता है। इस सुपरकंडक्टिंग मैटेरियल पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों ने इस सुपरकंडक्टर मैटेरियल की खोज को "नये युग की सुबह" बताया है।
क्या होता है सुपरकंडक्टर?
एक सुपरकंडक्टर बिना किसी प्रतिरोध के बिजली का संचालन कर सकता है। सरल भाषा में समझे तो सुपरकंडक्टर, सामान्य कंडक्टरों से अलग होते हैं। जैसे तांबे के तार एक सामान्य कंडक्टर होता है। जब इस तार में करंट होता है तब प्रतिरोध पैदा होता है। इस दौरान कुछ ऊर्जा गर्मी के रूप में उड़ जाती है। इस ही वजह से बहुत अधिक करंट बह जाने पर ताबें का तार गर्म हो जाता है। जबकि सुपरकंडक्टर में ऐसा नहीं होता।
इसलिए सुपरकंडक्टर का महत्वपूर्ण उपयोग पावर ट्रांसमिशन या विद्युत संचरण में होता है। दरअसल, पुराने प्रकार की बिजली की लाइनें प्रतिरोध के कारण बहुत सारी एनर्जी या बिजली खो देती है, लेकिन सुपरकंडक्टिंग पावर केबल कम-से-कम नुकसान के साथ बिजली को संचारित कर सकती है।
सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट का उपयोग पार्टिकल एक्सीलरेटर में भी किया जाता है जोकि परमाणु कणों को समझने में काम आता है। इसके अलावा, सुपरकंडक्टर्स को हाई-स्पीड ट्रेनों, लेविटेटिंग व्हीकल्स, और एनर्जी स्टोरेज डिवाइसेस में इस्तेमाल के लिए भी शोध किया जा रहा है। सुपरकंडक्टर्स का सबसे सामान्य उपयोग एमआरआई मशीनों में भी होता है।
सुपरकंडक्टर के फायदे
सुपरकंडक्टर्स के सबसे बड़े फायदों में से एक बिना किसी प्रतिरोध के बिजली का संचालन करने की उनकी क्षमता है। इससे ऊर्जा हानि कम होती है। इसके अलावा, सुपरकंडक्टर्स मजबूत चुंबकीय वातावरण पैदा करते हैं, जिससे वे चिकित्सा इमेजिंग, और पार्टिकल एक्सीलरेशन में सहायता प्रदान करते हैं।
भारत में सुपरकंडक्टर
सितंबर 2022 में भारतीय वैज्ञानिकों ने एमआरआई मशीनों का स्वदेशी उत्पादन करने के लिए एमआरआई में इस्तेमाल की जाने वाली सुपरकंडक्टिंग चुंबक प्रणाली विकसित की थी। अक्टूबर 2021 में बंगलुरु की एक कंपनी 'सुपर क्यु टेक्नोलॉजीस' ने आईआईटी खड़गपुर के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग साइन किया था। जिसके तहत दोनों ने सुपरकंडक्टर पर रिसर्च करने में सहयोग देने का वादा किया था।
मई 2019 में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के प्रोफेसर अंशु पांडे और उनकी टीम ने पुष्टि की कि उन्होंने एक मैटेरियल बनाया है जो परिवेश तापमान और दबाव पर सुपरकंडक्टिविटी को प्रदर्शित करता है।
सुपरकंडक्टर का वैश्विक बाजार
रिसर्च एंड मार्केट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुपरकंडक्टर का वैश्विक बाजार 2021 में $5.37 बिलियन था और 2022 में लगभग $6.5 बिलियन था। साल 2026 के अंत तक सुपरकंडक्टर बाजार के $9.54 बिलियन तक पहुंचने की संभावना है। वैश्विक स्तर पर सुपरकंडक्टर बनाने वाली कंपनियों में अमेरिकन सुपरकंडक्टर, फुरुकावा इलेक्ट्रिक, साउथवायर कंपनी, और सुमितोमो इलेक्ट्रिक शामिल हैं।
सुपरकंडक्टर के नुकसान
सुपरकंडक्टिविटी प्राप्त करने के लिए बेहद कम तापमान की जरूरत होती है। यह एक सुपरकंडक्टर से प्रमुख नुकसान है क्योंकि ज्यादातर सुपरकंडक्टर्स माइनस 100 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान पर काम करते हैं। इस तापमान को बनाए रखने के लिए आवश्यक उपकरण भी बहुत महंगे होते हैं। सुपरकंडक्टर्स अकसर महंगी धातुओं बनाए जाते हैं। इसलिए उनका उत्पादन महंगा हो जाता हैं। साथ ही, सुपरकंडक्टिंग मैटेरियल के उत्पादन और डिकंपोज का पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव होता है।
यह भी पढ़ें: Banks in USA: अमेरिका में वर्ष 2000 से अब तक 564 बैंक हो गए दिवालिया, औसत 25 बैंक हर साल
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications