छठ के बाद नहर में साफ-सफाई करने उतरीं CM रेखा गुप्ता,साथ में जैकी श्रॉफ समेत इन सितारों ने भी थामी झाड़ू

दिल्ली में छठ पूजा के बाद अब घाटों की सफाई को लेकर एक खास पहल देखने को मिली। शालीमार बाग की मुन्नक नहर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद सफाई करने उतर गईं। उन्होंने पैंट मोड़ी, चप्पल उतारी और नहर में उतरकर गंदगी साफ की। इस दौरान कई बार उनके हाथों में ग्लव्स भी नहीं दिखे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी झाड़ू और सफाई का सामान थामकर अभियान में हिस्सा लिया। इस मुहिम में अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन और बिस्मिल भी शामिल हुए।

Delhi CM Rekha Gupta

नहर में उतरकर CM रेखा गुप्ता ने की सफाई

मुन्नक नहर पर हुए इस अभियान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद सफाई करती नजर आ रही हैं। उन्होंने औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित रहने के बजाय सीधे सफाई के काम में हिस्सा लिया। पैंट मोड़कर और नंगे पैर नहर में उतरने का उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

आमतौर पर ऐसे सरकारी कार्यक्रमों में नेता मंच से स्वच्छता का संदेश देते हैं, लेकिन इस बार सीएम रेखा खुद सफाई करती दिखाई दीं। हालांकि, बिना सुरक्षा दस्तानों के सफाई करने का दृश्य भी सामने आया। नहर की सफाई जैसे काम में दस्ताने और जरूरी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल जरूरी है।

1962 के शहीदों को CM रेखा गुप्ता का सलाम, रेजांगला के 114 वीरों का शौर्य याद कर कही बड़ी बात
1962 के शहीदों को CM रेखा गुप्ता का सलाम, रेजांगला के 114 वीरों का शौर्य याद कर कही बड़ी बात

जैकी श्रॉफ समेत इन सितारों ने भी थामी झाड़ू

इस अभियान में अभिनेता जैकी श्रॉफ भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने वाले जैकी श्रॉफ ने सफाई के जरिए लोगों को संदेश दिया। उनके साथ अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन और बिस्मिल ने भी अभियान में हिस्सा लिया।

फिल्मी सितारों के साथ दिल्ली के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सफाई के लिए पहुंचे। बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उनकी मौजूदगी ने इस मुहिम को सिर्फ सरकारी आयोजन नहीं रहने दिया, बल्कि इसे सामूहिक भागीदारी का रूप दिया।

अभियान में बच्चों और युवा वॉलंटियर्स ने सफाई का संकल्प लिया। उन्होंने नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को समझाया कि त्योहारों के बाद पूजा स्थलों और आसपास के इलाकों को साफ रखना भी उतना ही जरूरी है। संदेश यह था कि छठ के दौरान घाटों पर पूजा करने के साथ उनकी सफाई की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

Delhi: बिना जांच नहीं मिलेगा प्रदूषण सर्टिफिकेट! रेखा सरकार ने 500 केंद्रों के लिए खोला ₹5 करोड़ का खजाना
Delhi: बिना जांच नहीं मिलेगा प्रदूषण सर्टिफिकेट! रेखा सरकार ने 500 केंद्रों के लिए खोला ₹5 करोड़ का खजाना

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ जैसे आस्था के बड़े पर्व के बाद मुन्नक नहर पर अब स्वच्छता का उत्सव मनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, छठ पूजा ने लोगों को एक साथ जोड़ा था और अब घाटों की सफाई के लिए भी दिल्लीवासी एकजुट हुए हैं।

उन्होंने इस अभियान में शामिल बच्चों, युवाओं और सभी दिल्लीवासियों का आभार जताया। इस पहल का संदेश साफ है कि त्योहार खत्म होने के बाद भी उसकी जगहों की देखभाल जरूरी है। पूजा के दौरान जिस घाट पर हजारों लोग जुटते हैं, उसे साफ रखना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+