उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: रामपुर मनिहारन (आरक्षित) सीट के बारे में जानिए

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सीट नंबर 6 रामपुर मनिहारन है। रामपुर मनिहारन विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर जिले में पड़ता है और यह सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह अनुसूचित जाति के कैंडिडेट के लिए आरक्षित सीट है। 2008 के परिसीमन के बाद यह विधानसभा सीट बना। 2012 में यहां पहली बार इस सीट पर चुनाव हुआ जिसमें बहुजन समाज पार्टी के रविंदर कुमार मोल्हू को जीत मिली।

rampur maniharan up assembly seat

रामपुर मनिहारन में कितने वोटर्स?

इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार, रामपुर मनिहारन विधानसभा क्षेत्र में 2,66,686 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इन वोटर्स में 1,46,380 पुरुष वोटर्स हैं जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1,20,305 है।

2012 के चुनाव में कौन जीता, कौन हारा?

2012 में इस आरक्षित सीट पर हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के रवींद्र कुमार मोल्हू ने कांग्रेस के विनोद कुमार तेजयान को 26,606 वोटों से हराया। इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी को 77,274 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 50,668 वोट पड़े। 2012 के चुनाव में कुल 73.32 प्रतिशत वोटर्स ने मताधिकार का प्रयोग किया।

रामपुर मनिहारन विधानसभा सीट एक नजर में

  • यह विधानसभा सीट नंबर 6 है।
  • जिला: सहारनपुर
  • लोकसभा क्षेत्र: सहारनपुर
  • क्षेत्रफल: 3,689 वर्ग किलो मीटर ग्रामीण क्षेत्र: 3,582 वर्ग किमी
  • जिले की जनसंख्या: 34,66,382 (78% सामान्य, 22% एससी)
  • साक्षरता: 60%
  • शहरीकरण: 30%
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+