यूपी विधानसभा चुनाव 2017: जानिए गोंडा विधानसभा सीट के बारे में
वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 403 विधानसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सरकार बनानी है तो उसे कम से कम 202 सीटें जीतनी होती हैं।

वर्ष 2012 में जब आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे तो समाजवादी पार्टी को 224 सीटों के साथ विशाल बहुमत हासिल हुआ था। यूं तो राज्य की हर सीट हर पार्टी के लिए खास है लेकिन आज हम आपको गोंडा विधानसभा सीट के बारे में बताते हैं।
विधानसभा सीट- गोंडा, जिला- गोंडा
विधानसभा नंबर-296
2012 चुनावों में विजेता- विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह
पार्टी- सपा
विजयी वोट-62058
रनर अप- महेश नारायण तिवारी
रनर अप पार्टी- भाजपा
रनर अप-वोट- 47203
कुल वोट- 166840
जीत का अंतर- 14855
गोंडा का इतिहास
यह भारत के प्रान्त उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख जिला गोंडा जिले का मुख्यालय है जो पूर्व में बस्ती, पश्चिम में बहराइच, उत्तर में बलरामपुर तथा दक्षिण में बाराबंकी और फैजाबाद से घिरा हुआ है। यहाँ की जिला जेल में काकोरी काण्ड के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को निर्धारित तिथि से दो दिन पूर्व 17 दिसम्बर 1927 को बेरहम ब्रिटिश सरकार द्वारा फाँसी दी गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications