यूपी विधानसभा चुनाव 2017: जानिए अयोध्या विधासभा सीट के बारे में
वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 403 विधानसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सरकार बनानी है तो उसे कम से कम 202 सीटें जीतनी होती हैं।

वर्ष 2012 में जब आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे तो समाजवादी पार्टी को 224 सीटों के साथ विशाल बहुमत हासिल हुआ था। यूं तो राज्य की हर सीट हर पार्टी के लिए खास है लेकिन आज हम आपको फैजाबाद के अयोध्या विधानसभा सीट के बारे में बताते हैं।
- विधानसभा सीट-अयोध्या, जिला फैजाबाद
- विधानसभा नंबर-275
- 2012 चुनावों में विजेता- तेज नरायण पांडे उर्फ पवन पांडे
- पार्टी- सपा
- विजयी वोट- 55262
- रनर अप- लल्लू सिंह
- रनर अप पार्टी-भाजपा
- रनर अप-वोट- 49857
- कुल वोट- 192279
- जीत का अंतर-5405
अयोध्या का इतिहास
अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है। यह फैजाबाद जिला के अन्तर्गत आता है। यह सरयू नदी (घाघरा नदी) के दाएं तट पर बसा है। प्राचीन काल में इसे 'कौशल देश' कहा जाता था। अयोध्या हिन्दुओं का प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में एक है।
इसका महत्व इसके प्राचीन इतिहास में निहित है क्योंकि भारत के प्रसिद्ध एवं प्रतापी क्षत्रियों (सूर्यवंशी) की राजधानी यही नगर रहा है। उक्त क्षत्रियों में दाशरथी रामचंद्र अवतार के रूप में पूजे जाते हैं। पहले यह कोसल जनपद की राजधानी था।












Click it and Unblock the Notifications