यूपी विधानसभा चुनाव 2017: पिंडरा विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट में पिंडरा विधानसभा सीट का नंबर 384 है। ये विधानसभा सीट वाराणसी जिले की अहम सीट है। इसका लोकसभा क्षेत्र भी वाराणसी है। वाराणसी जिले में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र 2008 में परिसीमन के बाद बना।

pindra

2012 में कौन जीता-कौन हारा

2012 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से उस समय कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय राय ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जय प्रकाश को हराया था। तीसरे नंबर पर अपना दल के प्रत्याशी सुनील रहे थे।

अजय राय को जहां 52863 वोट मिले। वहीं बीएसपी के जय प्रकाश को 43645 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने बीएसपी उम्मीदवार जय प्रकाश को 9218 वोटों से हराया। उस कुल मतदान करीब 180343 हुआ था।

वाराणसी जिले पर एक नजर

वाराणसी जिला देश के अहम शहरों में शुमार है। इस बार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से ही जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। वाराणसी की जनसंख्या पर गौर करें तो 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी करीब 3682194 है।

वाराणसी में लिंग अनुपात पर गौर करें तो एक हजार पुरुषों पर 909 महिलाएं हैं। यहां साक्षरता दर 77 फीसदी के करीब है।

वाराणसी जिला दो तहसीलों से मिलकर बना है। वाराणसी और पिंडरा और यहां आठ विधानसभाएं हैं। विधानसभाएं इस प्रकार हैं- पिंडरा, अजागरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट और शिवपुरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+