UNICEF Day: जानिए हर साल 11 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है यूनिसेफ डे, क्या है इतिहास?
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1946 में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड के लिए 11 दिसंबर के दिन की घोषणा की थी। इसलिए उसी वक्त ये दुनियाभर के देशों में 11 दिसंबर को यूनिसेफ डे मनाया जाता है।

UNICEF Day 2022: यूनिसेफ दिवस हर साल 11 दिसंबर को मनाया जाता है। यूनिसेफ का मतलब है, '' संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड''। यूनिसेफ 1946 में स्थापित एक संगठन है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य दुनिया भर के बच्चों को मानवीय सहायता प्रदान करना है। ये बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है। यूनिसेफ दिवस को दुनिया भर में बच्चों की स्थिति और उनकी भलाई के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यूनिसेफ बच्चों और किशोरों को हिंसा और शोषण से बचाने का भी काम करता है। यूनिसेफ दुनियाभर के 190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हर बच्चे के हक के लिए आवाज उठाता है।
जानिए यूनिसेफ डे का इतिहास?
यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड यानी यूनिसेफ की स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा 11 दिसंबर 1946 को की गई थी। ये वक्त द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का था, जब संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 1946 को अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड की स्थापना की।
अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड का उस वक्त का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना था जिनका जीवन और भविष्य जोखिम में था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि युद्ध के दौरान उन्होंने क्या भूमिका निभाई थी। इसका ध्यान आपूर्ति और सहायता प्रदान करना और बच्चों के कल्याण में सुधार करना था। इसमें उनका स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामान्य कल्याण भी शामिल था। 1953 में ये संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक स्थायी एजेंसी बन गया।
यूनिसेफ दिवस का महत्व
यूनिसेफ दिवस इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है कि कैसे लोग जरूरतमंद बच्चे की मदद करने में शामिल हो सकते हैं। यह लोगों को भविष्य के लिए बच्चों के महत्व के साथ-साथ दुनिया को उनके लिए एक बेहतर जगह बनाने के हमारे कर्तव्य के बारे में याद दिलाता है।
इस दिन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर उन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिन्होंने बच्चों के जीवन को मुश्किल में ला दिया है। इसमें भोजन, स्वच्छ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की कमी शामिल है। यूनिसेफ दिवस इन चुनौतियों का सामना करने और हम उनसे कैसे निपट सकते हैं, इसके लिए भी जागरूकता कैंप चलाता है।












Click it and Unblock the Notifications