अगर मोदी की जगह होते उद्धव तो पानीपत के युद्ध जैसा होता हाल!
[अजय मोहन] इसमें कोई शक नहीं कि नरेंद्र मोदी भले ही प्रधानमंत्री बन गये हैं, लेकिन आज भी भाजपा की एक-एक रणनीति में मोदी की बड़ी भूमिका होती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों की बात करें तो आज अगर मोदी की जगह उद्धव ठाकरे होते, तो आज भाजपा का हाल पानीपत की जंग जैसा होता, जिसमें मराठा व उसके सहयोगी राजाओं को अफगानी फौज से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
क्या हुआ था पानीपत की जंग में
1761 में हुई पानीपत की जंग में मराठा सेना महाराष्ट्र से चलकर दिल्ली पहुंची थी, वो भी अफगानी राजा अहमद शाह अब्दाली को हराने के लिये। जंग में मराठा और जाट सेना साथ थी, लेकिन जंग के शुरू होने से पहले ही मराठा सेना के सदाशिवराव भाऊ ने जाट राजा सूरजमल के सामने यह प्रस्ताव रख दिया कि अगर जीत हांसिल हुई, तो दिल्ली पर मराठा का राज होगा। जबकि सूरजमल चाहते थे जीत मिलने पर दिल्ली पर जाटों का राज हो। दोनों राजाओं की जिद के चलते संगठन जंग के बीच में ही कमजोर पड़ गया और अंत में मराठाओं को करारी हार का सामना करना पड़ा।
महाराष्ट्र का चुनाव
सदाशिव राव मराठा राजा थे, आज उद्धव ठाकरे भी मराठा ही हैं। अब देखिये 2014 की इस जंग में उद्धव ठाकरे ने मतदान के पहले से ही यह पसड़ मचा दी कि अगर जीते तो मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। यही कारण है कि भाजपा के साथ खटास पैदा हुई, जो उन्होंने सामना में भाजपा के खिलाफ जमकर वार किये।
1761 से इतर रहे 2014 के परिणाम
1761 और 2014 में फर्क इतना है कि संगठन में जो भारी था, उसने दिल्ली पर शासन की जिद मचायी, यहां पर संगठन में जिसका हिस्सा कम (शिवसेना) ने महाराष्ट्र पर शासन करने की जिद मचायी।
अगर मोदी की जगह होते उद्धव
जरा सोचिये अगर नरेंद्र मोदी की जगह उद्धव ठाकरे होते तो क्या होता। जाहिर है अपने मराठा होने का गुरूर और महाराष्ट्र में सत्ता की लालसा में उद्धव पहले से ही यह शर्त रख देते कि जीतने पर भाजपा से ही मुख्यमंत्री बनेगा। ऐसा होने पर शिवसेना का मनोबल टूटने लगता और चूंकि महाराष्ट्र मराठाओं का गढ़ है, लिहाजा यहां पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ सकता था। क्योंकि 1761 में मराठा इसलिये कमजोर पड़े थे, क्योंकि उनके सहयोगी जाट, जिनका गढ़ दिल्ली व आस-पास के क्षेत्रों में था, वो कमजोर पड़ गया था।
आगे पढ़ें- पानीपत की लड़ाई में जो हुआ था हू-ब-हू वही हुआ लोकसभा चुनाव 2014 में।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?













Click it and Unblock the Notifications