अगली बार अगर ऑफिस में कोई घूरे तो उसे दें ऐसा जवाब, वायरल हुआ वीडियो
ऑफिस में महिलाओं को घूरने वाले लोगों को ये शॉर्ट फिल्म कड़ा संदेश दे रही है।
नई दिल्ली। ऑफिस में महिलाओं को हैरेसमेंट का शिकार होना कोई नई बात नहीं है। कभी अपने साथी कर्मचारियों की नजरों से तो कभी अपने बॉस की वजह से। पुरूषों के बीच महिलाओं का काम करना आसान नहीं होता। उन्हें अपने कपड़ों से लेकर उठने-बैठने तक का ख्याल रखना पड़ता है। ऑफिस में काम के दौरान कभी किसी सी गंदी आंखें उसे घूरती है तो कभी किसी का हाथ उसे छूने की कोशिश करता है।

ऐसे में एक शॉर्ट फिल्म ऑफिस में काम कर रही महिलाओं को घूरने वाले मर्दों को कड़ा संदेश दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलीज किए गए इस वीडियो को देखकर हर उस मर्द को जवाब मिल जाएगा जो अपनी गंदी निगाहों से महिलाओं को घूरता है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे महिलाएं ऑफिस में हो रहे हैरेसमेंट झेलती हैं और डर की वजह से चुप रहती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक बॉस अपनी जूनियर फीमेल कर्मचारी को गलत तरीके से छूता है और उस के स्तन को घूरता रहता है। लड़की थोड़ी देर तक तो इसे इग्नोर करने की कोशिश करती है, लेकिन फिर वो चुप रहने के बजाए सबके सामने उसे सबक सिखाने की हिम्मत दिखाती है।
फिल्म का कॉन्सेप्ट अनुपमा अहलूवालिया और सना अहमद का है। इसे बॉम्बे डायरिज ने प्रोड्यूस किया है। इसे सलीम मर्चेंट ने म्यूजिक दिया है। फिल्म में संदेश दिया गया है कि उठाएं। इस वीडियो के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई है कि महिलाएं चाहे तो वो बदलाव ला सकती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications