क्यों शादी के लिए लड़के खोजते हैं अपने से छोटी लड़कियां?
नई दिल्ली। अक्सर जब लड़के के शादी के लिए लड़की खोजी जाती है तो लोग लड़के से छोटी उम्र की लड़की को ही पसंद करते हैं। बहुत कम केस में ऐसा होता है कि घरवाले लड़के के लिए बड़ी उम्र की लड़कियां खोजे, अरेंजड मैरज में तो ऐसे मामले लगभग जीरो ही होते हैं लेकिन प्रेम विवाह में जरूर ऐसे केसेज देखने को मिल जाते हैं कि लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों या औरतों से प्रेम हो जाता है।
इस मामले पर हाल ही में The Great Indian Bahu वेबसाइट ने जानने की कोशिश की जिसमें इसके पीछे काफी रोचक जानकारियां निकल कर सामने आयी हैं।
आईये जानते हैं क्या हैं वो रोचक कारण...
- भारत एक पुरूष प्रधान देश है इसलिए घरवालों का मानना होता है कि अगर लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा हुई तो वो समझदार ज्यादा होगा और गृहस्थ जीवन के लिए समझदारी काफी जरूरी है, हालांकि यह केवल भारत में ही माना जाता है कि उम्रदराज व्यक्ति ही समझदार होता है और एक घर में दो बुद्धिमान लोग नहीं रह सकते हैं, ऐसे में अगर लड़का बड़ा हुआ तो घर की समस्याओं को आसानी से संभाल लेगा औरउसके इगो पर चोट भी नहीं पहुंचेगी।
- लड़कियां उम्र में कम होंगी तो उन्हें गर्भधारण में आसानी होती है।
- अक्सर प्रेगनेंसी के बाद महिलाएं काफी मोटी हो जाती हैं, अगर उनकी उम्र कम हुई तो वो पति से छोटी होकर भी लुक मे छोटी नहीं दिखेंगी जो कि मियां-बीवी दोनों के लिए काफी मायने रखता है।
- पति उम्र में बड़े होने के चलते धैर्य से काम लेता है, पत्नी अगर उम्र में कम हुई तो वो उसे आसानी से समझा सकता है जबकि समान उम्र की पत्नियों में यह गुण कम होता है। वो समझने में कम बहस में ज्यादा विश्वास करती हैं।
- लड़कियों के अंदर शारीरिक सुख देने के लिए एक निश्चित सीमा होती है अगर लड़कियां छोटी होंगी तो लड़कों के लंबे वक्त वैवाहिक सुख दे सकती हैं।













Click it and Unblock the Notifications