जानिए 'हैंडसम हंक' विनोद खन्ना की पर्सनल लाइफ के बारे में...

जिंदादिल, बेहतरीन अभिनेता, स्मार्ट और हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले विनोद खन्ना की पर्सनल लाइफ अक्सर सवालों के घेरे में रहती थी।

मुंबई। आज बॉलीवुड ने अपने 'हैंडसम हंक' विनोद खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, फिल्मी और सियासी दोनों ही पिचों पर कामयाबी हासिल करने वाले सुपरस्टार विनोद खन्ना जिंदगी में कैंसर से अपना इम्तहान हार गए, जिसके चलते वो आज दुनिया से रूखसत हो गए।

जिंदादिल, बेहतरीन अभिनेता, स्मार्ट और हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले विनोद खन्ना की पर्सनल लाइफ अक्सर सवालों के घेरे में रहती थी और इसी वजह से वो मीडिया में ज्यादा फ्रेंडली नहीं रहते थे।

ओशो का दामन क्यों थामा?

ओशो का दामन क्यों थामा?

विनोद खन्ना से अक्सर लोग इस बारे में जानने को बेताब रहते थे कि उन्होंने अपने करियर की पीक पर ओशो का दामन क्यों थामा और थामा तो थामा फिर वो वापस फिल्मों में कैसे चले आए, जिनके जवाब वो देना नहीं चाहते थे इसलिए वो कैमरा उतना ही फेस करते थे जितनी जरूरत होती थी।

पहली शादी दोस्त गीतांजलि से 1971 में

पहली शादी दोस्त गीतांजलि से 1971 में

ओशो के पास जाने के ही कारण विनोद खन्ना की पहली शादी टूटी थी, ऐसा लोग कहते हैं। मालूम हो कि विनोद खन्ना की पहली शादी उनकी दोस्त गीतांजलि से 1971 में हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे हैं। राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना लेकिन अपने परिवार को छोड़कर जब विनोद ने अमेरिका के ओशो कम्यून रजनीशपुरम में बसने का फैसला किया तो ये शादी खतरे में आ गई।

ये रिश्ता टूट गया...

ये रिश्ता टूट गया...

जिसके बाद ये रिश्ता टूट गया और गीतांजलि अक्षय-राहुल को लेकर अलग हो गई और विनोद को तलाक दे दिया। लेकिन 5 साल बाद विनोद खन्ना वापस मुंबई आए और उन्होंने नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का फैसला किया।

1990 ने कविता से दूसरी शादी

1990 ने कविता से दूसरी शादी

उन्होंने साल 1990 ने कविता से दूसरी शादी की। उनके दो बच्चे हैं। बेटा, साक्षी और बेटी श्रद्धा। विनोद अपनी दूसरी शादी से काफी खुश थे। वे अपने सभी बच्चों को बेहद प्यार करते थे।

बेस्ट पापा...लविंग पापा...

बेस्ट पापा...लविंग पापा...

पहली पत्नी से तलाक होने के बावजूद उन्होंने अपना पिता का कर्तव्य नहीं छोड़ा था और उन्होंने ही अक्षय खन्ना के लिए 'हिमालय पुत्र' फिल्म बनाई थी। उनका बड़ा बेटा राहुल भी एक क्लासिक एक्टर है और खबर ये भी है कि उनका तीसरा बेटा साक्षी भी बॉलीवुड में आने की तैयारी में हैं लेकिन अपने तीसरे बेटे की एंट्री देखने से पहले ही उन्होंने दुनिया से विदाई ले ली।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+