Rupert Murdoch: मीडिया मुग़ल कहलाने वाले रुपर्ट मर्डोक ने लिया विराम, अपने बिंदास अंदाज के लिए रहे चर्चित
Rupert Murdoch: समाचार और मनोरंजन जगत के बादशाह रुपर्ट मर्डोक ने अपनी कंपनियों फॉक्स कॉर्पोरेशन ग्रुप और न्यूज कॉरपोरेशन ग्रुप के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। वह अपनी अगली पीढ़ी को अपना मीडिया साम्राज्य सौप रहे हैं। 92 वर्ष की उम्र में भी खुद को सहज रखने वाले रुपर्ट मर्डोक के जीवन के कई रूप हैं। वे कभी नरम तो कभी गरम रवैये वाले उस विचार के पोषक रहे हैं, जो त्वरित फैसले लेने में जरा सी भी हिचक नहीं दिखाते। जीवन में जो कुछ भी किया खुलेआम किया, चाहे दूसरे देशों की सरकारों की नीतियों में सीधा हस्तक्षेप हो या वैवाहिक रिश्तों में आजादी की सोच। विवाद और उपलब्धियों के बीच वे वर्षों तक खुद भी सुर्ख़ियों में बने रहे। रुपर्ट मर्डोक का जीवन कई लोगों के लिए एक अबूझ पहेली ही बना रहा।
11 मार्च 1931 को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे रुपर्ट मर्डोक का पूरा नाम कीथ रुपर्ट मर्डोक है। वह दोहरी नागरिकता रखते हैं। मर्डोक ऑस्ट्रेलिया के साथ अमेरिकी नागरिक भी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 17.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। खुले मन से जीवन के प्रति बेहद निराले विचार रखने वाले रुपर्ट मर्डोक अपने घर में ही कई बार प्रतिरोध का सामना करने को विवश हुए। उनके बारे में कहा जाता है कि वे बड़े बेटे लाचलान मर्डोक के प्रति बहुत लचीला और नरमी वाला बर्ताव रखते हैं तो छोटे बेटे जेम्स मर्डोक के प्रति कठोर और सख्त रवैया अपनाते हैं।

सियासती रिश्तों में दोहरे रवैये के लिए मशहूर रहे हैं मर्डोक
रुपर्ट मर्डोक के बारे में ऐसा कहा जाता है कि सियासतदानों के साथ वह अक्सर दोहरा रवैया रखते हैं। 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान एक तरफ उन्होंने रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया तो दूसरी तरफ प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के प्रचार अभियान के लिए बेशुमार धन जुटाया। उन्होंने इससे पहले डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए भी पैसे दिये थे। वे ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर, जॉन मेजर और बाद में टोनी ब्लेयर के लिए भी ऐसा करते रहे हैं। टोनी ब्लेयर की गोपनीय बैठकों में उनकी मौजूदगी सियासी मुद्दा भी बन गया था। ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन और गॉर्डन ब्राउन भी उनसे अछूते नहीं रहे।
छोटे बेटे की हमेशा रही असहमति, कारोबार से भी हो गये थे अलग
रुपर्ट मर्डोक के कई विचार उनके छोटे बेटे जेम्स मर्डोक को नहीं भाते थे। कई मसलों पर पिता-पुत्र में गंभीर असहमति रही है। इसको लेकर जेम्स मर्डोक ने अपने पिता की मीडिया कंपनी न्यूज कॉरपोरेशन से 2020 में इस्तीफा भी दे दिया था। इस्तीफे के पीछे की वजह संपादकीय टिप्पणियों में घोर विरोधाभास और पिता रुपर्ट मर्डोक का राजनेताओं के प्रति एकतरफा खुला झुकाव बताई गई।
92 वर्ष की उम्र में भी खुद को बताते रहे हैं जवान
हिंदी में कहावत है कि साठ साल की उम्र होने के बाद आम तौर पर लोग सठिया जाते हैं। यानि उनकी याददाश्त कुछ हल्की हो जाती है, और वे शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। इसके साथ ही उनका यौन व्यवहार भी दुर्बल हो जाता है। इसके विपरीत मीडिया स्वयंभू रुपर्ट मर्डोक न केवल 92 साल की उम्र में भी चैतन्य हैं बल्कि कुछ महीने पहले पांचवीं शादी करके दुनिया वालों को यह जता दिया कि वह केवल मीडिया के बादशाह नहीं हैं, बल्कि शारीरिक रूप से मजबूत जिंदगी के हर पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
पहली शादी 25 वर्ष की उम्र में, पांचवीं शादी 92 वर्ष की उम्र
रुपर्ट मर्डोक ने 25 वर्ष की उम्र में फ्लाइट अटेंडेंट पैट्रिसिया बुकर से पहली शादी की थी। फिर उम्र के 36वें साल में प्रिंट जर्नलिस्ट अन्ना मारिया टोर्व के करीब आए और वैवाहिक बंधन में बंध गये। 68 साल की उम्र में रुपर्ट मर्डोक ने तीसरी शादी वेंडी देंग से की। इसके बाद भी वे नहीं माने और 85 साल की उम्र में मॉडल जेरी हॉल से चौथी शादी रचा ली। यह रिश्ता छह साल चला और और 2023 में उन्होंने पांचवीं शादी सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग में पादरी की नौकरी कर चुकी लेस्ली स्मिथ से कर दुनिया को खुद के जवान होने का संदेश दिया।
50 देशों की 800 से ज्यादा न्यूज और इंटरटेनमेंट मीडिया कंपनियों के मालिक
दुनिया में भारत समेत करीब 50 देशों की 800 से ज्यादा न्यूज और इंटरटेनमेंट मीडिया कंपनियों के मालिक रहे रुपर्ट मर्डोक कई देशों की नीतियों में सीधे हस्तक्षेप के लिए जाने जाते रहे हैं। एक समय उन पर यह भी आरोप लगा था कि वे दुनिया की कई बड़ी पॉवरफुल शख्सियतों के फोन टेप करवा रहे हैं। ऐसे कुछ मामलों की जांच अमेरिकन एजेंसी एफबीआई भी कर रही है।
बड़े बेटे लाचलान मर्डोक को सौंपी विरासत
रुपर्ट मर्डोक फॉक्स कॉर्पोरेशन (फॉक्स न्यूज और फॉक्स ब्रॉडकास्ट चैनल) तथा न्यूज कॉरपोरेशन (वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क पोस्ट) के चेयरमैन पद से अगले नवंबर में हट जाएंगे। नये चेयरमैन के रूप में अब उनके बड़े बेटे लाचलान मर्डोक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मर्डोक का भारत में भी मीडिया का बड़ा साम्राज्य है। टीवी प्रोडक्शन से लेकर प्रसारण तक, फिर टीवी समाचार, केबल वितरण, डीटीएच सेवाएं, वायरलेस और डिजिटल सेवाओं में भी मर्डोक की दखल है। भारत में मर्डोक का मीडिया बिज़नेस स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड संभालती है, जो न्यूज़ कॉर्पोरेशन की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications