'अब फर्सट डेटिंग में कपल्स चांद-तारों की नहीं कोहली-युवी की करते हैं बातें'

नई दिल्ली। चौंक गये ना आप..लेकिन ये कहना हमारा नहीं बल्कि एक सर्वे का है जिसमें कहा गया है कि अब लड़के-लड़कियां जब पहली बार डेट पर जाते हैं तो उनके बीच में सबसे ज्यादा खेलों को लेकर बातें होती है।

इस रोचक सर्वे को कराया न्यूरोसाइंस' आधारित वेबसाइट 'बनिहाल' ने, आईये डालते हैं एक नजर इस सर्वेक्षण की खास बातों पर..

  • इस सर्वे में कहा गया है कि आम तौर पर जो रिश्ते परिवार की ओर से तय किये जाते हैं उसमे लड़के-लड़कियां अपनी पहली मुलाकात में सबसे ज्यादा खेल पर बातें करते हैं।
  • इसके पीछे कारण ये है कि ये एक ऐसा टॉपिक होता है जिस पर दोनों को लगभग बराबर नॉलेज होती है।
  • वैसे इस सर्वे में ये भी कहा गया है कि फैमिली की ओर से तय किये गये लड़के से जब कोई बिना जॉब वाली लड़की पहली डेटिंग पर जाती है तो उसमें से 70 प्रतिशत लड़कियां लड़कों से फैमिली के बारे में बातें करती हैं।
  • जबकि ऐसे केसेज में केवल 44 प्रतिशत पुरूष परिवार की बातें करते हैं।
  • जब लड़के किसी जॉब वाली लड़की या स्टूडेंट गर्ल्स से मिलते हैं तो ज्यादा से ज्यादा वो फैशन या खेल पर बातें करते हैं जिसमें खेल के टॉपिक की प्रतिशत ज्यादा होती है और इससे ही दोनों एक-दूसरे की पसंद का अंदाजा लगा लेते हैं।
  • वैस जिन खेलों पर सबसे ज्यादा फोकस होता है वो क्रिकेट ही है।
  • वेबसाइट 'बनिहाल' ने ये सर्वे इंडियस कपल पर ही किया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+