IIT बॉम्बे के सर्वे में खुलासा- वर्जिन हैं 95% फ्रेशर्स
मुंबई। भारत के प्रतिष्ठित कॉलेज आईआईटी बॉम्बे के 95 फीसदी फ्रेशर्स वर्जिन हैं। इस बात का खुलासा एक सर्वे में हुआ है जिसे कि न्यूज पेपर 'इनसाइट' कराया था।
बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज़ के हैं शौकीन तो पढ़ें ये खबर
आईये डालते हैं इस सर्वे की खास बातों पर एक नजर..
- इस सर्वे को इंस्टीटयूट में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र 'इनसाइट' ने किया है।
- सर्वे के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे के 95 फीसदी फ्रेशर्स वर्जिन हैं।
- हालांकि इन लोगों में करीब 30 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो किसी ना किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन कभी भी उन्होंने इस रिलेशनशिप की लिमिट क्रास नहीं की है।
- इस सर्वे को कराने का कारण ये था कि इंस्टीटयूट में पढ़ने वाले युवा जो बड़ी मुश्किल से कॉलेज में दाखिला पाते हैं, उनकी सोच रिलेशनशिप, देश और कॉलेज की लाइफ के बारे में क्या हैं?
- सर्वे के मुताबिक 75 प्रतिशत छात्र-छात्राएं समलैंगिक संबंधों के बारे में भी काफी नार्मल रहते हैं।
- इस सर्वे में जेईई के जरिए आईआईटी में दाखिला लेने वाले 875 में से 254 स्टूडेंट्स शामिल हुए।













Click it and Unblock the Notifications