Scandals in Pakistan: पाकिस्तानी नेताओं के अंतरंग संबंधों के किस्से सुन आप रह जायेंगे दंग
पाकिस्तान में ‘बड़े’ नेताओं की रंगीन मिजाजी और अवैध संबंधों के किस्सों की भरमार हैं। चाहे वो भुट्टो परिवार के हो या जरदारी, वैसे इमरान खान ने तो अवैध संबंधों को लेकर सबके रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

Scandals in Pakistan: पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड मेजर ने पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला देने वाला खुलासा किया है। लंदन में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी और पूर्व सैनिकों की सोसायटी के प्रवक्ता रह चुके मेजर रिटायर आदिल राजा ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना के आला अधिकारी कई एक्ट्रेस का इस्तेमाल देश के बड़े नेताओं को हनी ट्रैप करने के लिए करते थे। इस खुलासे के बाद पाकिस्तान की फिल्म जगत के साथ-साथ वहां की राजनीति में भी हड़कंप मच गया है।
आदिल राजा ने अपने यूट्यूब चैनल 'सोल्जर स्पीक्स' में पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई चीफ रह चुके जनरल फैज पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उनके अनुसार बाजवा और फैज अभिनेत्रियों को आईएसआई के मुख्यालय या सेफ हाउस में बुलाते थे और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। वहीं एक्ट्रेस का इस्तेमाल वो बड़े नेताओं को हनी ट्रेप में फंसाने के लिए भी करते थे।
हालांकि, उन्होंने किसी अभिनेत्री का नाम खुलकर नहीं लिया है लेकिन उन्होंने नाम के पहले अक्षर बता इशारा जरूर किया है। वो चार नाम हैं... एम एच, एम के, के के, एस ए। इसके बाद सोशल मीडिया पर माहिरा खान, मेहविश हयात, कुब्रा खान, सजल अली का नाम चर्चाओं में हैं। वहीं इन सबके बीच माहिरा खान को छोड़कर बाकी तीन एक्ट्रेस ने आदिल राजा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया हैं। साथ ही सबूत देने को भी कहा है। वैसे पाकिस्तान की बात की जाये तो वहां किसी नेता के अवैध संबंधों के किस्से कोई नहीं बात नहीं है। इस लिस्ट में कई बड़े नेता हैं, जो अपने अवैध संबंधों को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं।
प्लेबॉय इमरान खान के कई कांड
इस लिस्ट में सबसे ऊपर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पूर्व क्रिकेटर इमरान खान हैं क्योंकि वो यह खुद भी मानते हैं कि वे एक जमाने में प्लेबॉय हुआ करते थे। अभी बीते दिनों ही इमरान खान के सेक्स ऑडियो के बाद बैक टू बैक 6 सेक्स वीडियो लीक हो गये थे। इस वीडियो में इमरान खान कथित रूप से पाकिस्तानी सांसद रह चुकीं आयला मलिक के साथ नजर आ रहे थे। यह वहीं आयला मलिक हैं जिनके साथ इमरान खान का कथित फोन सेक्स ऑडियो आ चुका है। आयला मलिक पाकिस्तानी सांसद रह चुकी हैं और पीटीआई की नेता है। वहीं एक सेक्स वीडियो में इमरान खान एक नौजवान के साथ संबंध बनाते नजर आ रहे हैं। प्लेबॉय की छवि रखने वाले इमरान खान ने आधिकारिक रूप से तीन शादियां की हैं लेकिन उनके कई महिलाओं के साथ जिस्मानी संबंध रह चुके हैं।
बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी के रंगीन किस्से
पाकिस्तान की राजनीति में भुट्टो परिवार का स्थान अलग ही हैं और साथ ही बिलावल भुट्टो के किस्से भी। साल 2012 में पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के बीच अवैध संबंध का खुलासा हुआ। तब बिलावल भुट्टो 24 साल के थे और हिना 35 साल की थीं और विवाहित थीं।
बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी के बीच अवैध संबंधों के बारे में सबसे पहले बांग्लादेशी टैब्लॉइड, 'द वीकली ब्लिट्ज' में रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में बवाल मच गया था। बांग्लादेशी अखबार ने दावा किया था कि आसिफ अली जरदारी ने हिना रब्बानी खार और अपने बेटे बिलावल भुट्टो को पाकिस्तानी राष्ट्रपति भवन के अंदर ही आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। उस वक्त बिलावल भुट्टो राष्ट्रपति भवन में ही रहते थे। आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद राष्ट्रपति भवन में कोहराम मच गया था। हालांकि, इस बात को काफी सावधानी के साथ दबा दिया गया।
आधी उम्र के लड़के से थे बेनजीर के 'जिस्मानी संबंध'
लंदन बेस्ड राइटर रोशन मिर्जा द्वारा लिखी गई किताब 'Indecent Correspondence: Secret Sex Life of Benazir Bhutto' में बेनजीर भुट्टो के बारे में ऐसे ही कई दावे किए गए हैं। रोशन ने अपनी किताब में बेनजीर और मोरक्कन 'गो-गो ब्वॉय' के बीच फिजिकल रिलेशन की भी बात लिखी है। इतना ही नहीं, किताब में बेनजीर और अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत शेरी रहमान द्वारा सेक्स पार्टीज आयोजित कराने का दावा किया गया है। किताब में दावा किया गया है कि बेनजीर के जिस मोरक्कन लड़के से जिस्मानी संबंध थे, वो उम्र में बेनजीर से आधा था।
वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर व पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से भी बेनजीर भुट्टो के अंतरंग संबंध थे। दरअसल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान बेनजीर भुट्टो के इमरान खान से संबंध थे। इस बात का खुलासा इमरान खान की जिंदगी पर लिखी गई किताब में क्रिस्टोफर सैंडफोर्ड ने भी किया है। कहते हैं उन दिनों बेनजीर के साथ इमरान को सार्वजनिक तौर पर कई जगह साथ देखा गया था।
पांच बीवियों वाले शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के हुक्मरान आमतौर पर अपनी रंगीन मिजाजी और अवैध संबंधों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। वहीं इस लिस्ट में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। पाकिस्तान में उनकी पहचान 5 निकाह वाले शहबाज शरीफ के तौर पर भी है। शहबाज शरीफ ने पहला निकाह 1973 में अपनी चचेरी बहन नुसरत बट के साथ किया। दूसरा निकाह पाकिस्तानी मॉडल आलिया हनी से रचाया। तीसरा निकाह नरगिस खोसा से और चौथी 2003 में गुपचुप तरीके से पाकिस्तान में माई फ्यूडल लार्ड लिखकर चर्चित हुईं तहमिना दुर्रानी से किया। फिर शहबाज शरीफ ने 2012 में पांचवां निकाह किया। इस बार शहबाज शरीफ ने कलसुम हया नाम की लड़की से निकाह रचाया और यह उन्होंने काफी सीक्रेट अंदाज में किया। रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ अभी भी अपनी दो बीवियों के साथ रहते हैं, जबकि तीन बीवियों को तलाक दे चुके हैं।
भुट्टो पर शहबाज की बीवी का सनसनी खुलासा
Recommended Video

शहबाज शरीफ की चौथी बीवी तहमिना दुर्रानी ने अपनी बॉयोग्राफी "माई फ्यूडल लार्ड" लिखकर पाकिस्तान के जमींदार परिवेश से आये आला राजनीतिज्ञों की पोल खोली और उनके अवैध रिश्तों के बारे में लिखा। किताब में उन्होंने लिखा कि किस तरह पंजाब के प्रमुख नेता और उनके पूर्व पति गुलाम मुस्तफा खार ने खुद तहमिना को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार भुट्टो के सामने परोसने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि मुस्तफा के निकाह के अलावा उसके कई महिलाओं से अवैध एवं जिस्मानी संबंध थे। हालांकि, जुल्फिकार भुट्टो के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि वो भारतीय फिल्म अभिनेत्री मधुबाला के प्यार में पागल थे, लेकिन यह प्यार एकतरफा रह गया।
यह भी पढ़ें: 'हां, मैं एक प्लेबॉय था...', सेक्स वीडियो लीक होने पर इमरान खान की पहली प्रतिक्रिया, सेना पर लगाए आरोप
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications