Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हां, मैं एक प्लेबॉय था...', सेक्स वीडियो लीक होने पर इमरान खान की पहली प्रतिक्रिया, सेना पर लगाए आरोप

इमरान खान ने लाहौर में मीडिया से बात करते हुए अपने सेक्स ऑडियो और वीडियो के लीक होने के बीच सेना को प्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है।

imran khan

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले महीने लीक हुए सेक्स वीडियो पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने कबूल किया है, कि वो एक प्लेबॉय थे। पाकिस्तान में इमरान खान का सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद तहलका मचा हुआ है और इमरान खान के समर्थक उनके सेक्स ऑडियो और वीडियो को फर्जी बताने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अब खुद इमरान खान ने कबूल किया है, कि वो अतीत में एक प्लेबॉय रह चुके हैं।

इमरान खान का कबूलनामा

इमरान खान का कबूलनामा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने फोन सेक्स ऑडियो और वीडियो के वायरल होने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए स्वीकार किया है, कि वह "अतीत में एक फरिश्ता नहीं एक प्लेबॉय थे"। इसके साथ ही इमरान खान ने एक और रहस्य का खुलासा करते हुए कहा कि, पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने पिछले साल, जब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटाने की कोशिश की गई थी, उस वक्त बाजवा के साथ हुई आखिरी बैठक में उन्हें बाजवा ने प्लेबॉय कहा था। इमरान खान ने कहा कि, "अगस्त 2022 में जनरल बाजवा के साथ एक बैठक में, उन्होंने मुझे बताया कि, उनके पास मेरी पार्टी के लोगों के ऑडियो और वीडियो हैं। उन्होंने मुझे यह भी याद दिलाया, कि मैं एक 'प्लेब्वॉय' था। मैंने उनसे कहा..हां, मैं अतीत में एक प्लेबॉय था और मैंने कभी यह दावा नहीं किया, कि मैं एक फरिश्ता हूं"।

इमरान खान का सेक्स वीडियो हुआ है लीक

इमरान खान का सेक्स वीडियो हुआ है लीक

आपको बता दें कि, पिछले महीने इमरान खान के कुल 6 सेक्स वीडियो लीक हुए थे, जिनमें इमरान खान के साथ उनकी पार्टी की एक पूर्व महिला सांसद,और एक युवक भी दिख रहा है। पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान के 25 मिनट के एक वीडियो की पुष्टि की थी। इमरान खान का ये सेक्स वीडियो पाकिस्तान के कई पत्रकारों और कुछ बड़े नेताओं के पास है। वहीं, इस वीडियो को देखने वाले कुछ पत्रकारों का कहना था, कि तीन वीडियो में साफ तौर पर इमरान खान हैं और वो वीडियो इतने अश्लील हैं, कि उन्हें किसी सोशल मीडिया नेटवर्क पर शेयर नहीं किया जा सकता है। वहीं, एक पाकिस्तानी पत्रकार का कहना है, कि ये वीडियो इमरान खान के राजनीतिक कैरियर को खत्म कर सकते हैं।

इमरान खान के वीडियो में क्या है?

इमरान खान के वीडियो में क्या है?

वीडियो देखने वाले कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने कहा था, कि इस वीडियो में इमरान खान की ही पार्टी की पूर्व सांसद आयला मलिक को साफ तौर पर देखा जा सकता है। आयला मलिक के साथ ही इमरान खान का सेक्स ऑडियो भी लीक हुआ था, जिसमें वो दोनों कामुक बातें करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि, एक वीडियो में इमरान खान एक नवयुवक के साथ सेक्स कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार रऊफ क्लासरा ने अपने कार्यक्रम का एक क्लिप शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है, कि इमरान खान ने अपने ऑडियो और वीडियो के लीक होने के बाद आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर से संपर्क साधा है और ऐसे वीडियो के लीक होने से रोकने की अपील की है।

इमरान ने सेना पर लगाया आरोप

इमरान ने सेना पर लगाया आरोप

इमरान खान ने लाहौर में मीडिया से बात करते हुए अपने सेक्स ऑडियो और वीडियो के लीक होने के बीच सेना को प्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि, "हम अपने युवाओं को गंदे ऑडियो और वीडियो के माध्यम से क्या संदेश दे रहे हैं?" उन्होंने इस तरह के ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए शक्तिशाली (सैन्य) प्रतिष्ठान को दोषी ठहराया। इमरान खान ने इसके साथ ही कहा कि, पूर्व आर्मी चीफ बाजवा ने उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने कहा कि, "मुझे पता चला, कि वह सावधानी से दोहरा खेल खेल रहे थे... और शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बना रहे थे। बाजवा ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा"। आपको बता दें कि, पिछले दिनों इमरान खान ने बाजवा को एक्सटेंशन दिए जाने पर अफसोस भी जताया था और कहा था, कि बाजवा को एक्सटेंशन देना उनकी सबसे बड़ी गलती थी और एक्सटेंशन मिलने के बाद बाजवा ने अपना 'असली रंग' दिखाना शुरू कर दिया।

बाजवा से झगड़ना महंगा सौदा

पाकिस्तान के पत्रकारों का कहना है, कि इमरान खान ने जिस तरह से पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ जंग छेड़ रखी है, ये वीडियो उसी लड़ाई का अंजाम है। पत्रकारों का कहना है, कि इमरान खान अगर सीधी लड़ाई करना चाहते थे, तो उन्हें अपने पैंट के बटन मजबूत रखना चाहिए था। इमरान खान एक क्रिकेटर के तौर पर प्रसिद्ध भी रहे हैं, तो अपनी प्लेबॉय इमेज के लिए कुख्यात भी रहे हैं। राजनीति में आने के बाद इमरान खान ने दावा किया था, कि उन्होंने इस्लाम की तस्बीह (प्रार्थना माला) को अपने दाहिने हाथ में मजबूती से धारण करने के बाद से सभी ऐसी इच्छाओं को छोड़ दिया है। तब से, उन्हें अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ अपनी सभी बैठकों में भी तस्बीह के साथ देखा जाता रहा है, लेकिन लीक वीडियो ने इमरान खान के ढोंक की पोल खोल दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+