Salman Khan Birthday: इस वजह से सलमान पहली बार हुए शर्टलेस, 21 साल पुरानी है कहानी
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का आज 54वां जन्मदिन है। लाखों दिलों की धड़कन सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ अपने स्टाइल के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान का स्टाइल बहुत से लोग फॉलो करते हैं। उनके फैंस की संख्या इतनी अधिक है कि शायद ही इसका कोई सटीक अंदाजा लगा पाए। सलमान के सभी स्टाइल में जो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, वो है उनका शर्टलेस अवतार। वह अपनी अधिकतर फिल्मों में शर्टलेस होने का एक सीन तो करते ही हैं।

21 साल पुरानी है कहानी
सलमान का यही स्टाइल उनके स्टारडम का सबसे बड़ा राज माना जाता है। लेकिन हर किसी के दिमाग में ये सवाल उठना लाजमी है, कि आखिर सलमान पहली बार कब शर्टलेस हुए थे। जिसके बाद ये ट्रेंड बन गया। ये कहानी शुरू होती है 21 साल पहले। जब सलमान पहली बार फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में लोगों को शर्टलेस दिखाई दिए। ये फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी और काफी हिट भी हुई। लेकिन फिल्म से भी ज्यादा उसके गाने 'ओ ओ जाने जाना' को पसंद किया गया।

क्या थी वजह?
21 साल पुराना ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसी गाने से सलमान के शर्टलेस होने की शुरुआत हुई। हैरानी की बात तो ये है कि इस गाने में सलमान अपनी पसंद या फिर स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार शर्टलेस नहीं हुए। बल्कि इसके पीछे की वजह कुछ और ही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने एक साक्षात्कार में इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'इस गाने में मुझे शर्ट पहननी थी लेकिन शर्ट का साइज मुझे फिट नहीं हुआ। फिल्म को सोहेल खान ने डायरेक्ट किया, तो उन्होंने मुझे शर्टलेस होकर स्टेज पर जाने के लिए कह दिया।'

'ओ ओ जाने जाना' किसी और फिल्म के लिए था
सलमान ने 'ओ ओ जाने जाना' गाने को लेकर बताया कि इस गाने को फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' का हिस्सा होना था। क्योंकि ये लिखा ही इस फिल्म के लिए गया था। लेकिन मेकर्स ने इसे स्वीकार नहीं किया था। सलमान ने इस बारे में बताया था, 'मुझे निजी तौर पर ये गाना बहुत पसंद था। तो मैंने इसे अपने होम प्रोडक्शन 'प्यार किया तो डरना क्या' में इस्तेमाल करने का फैसल ले लिया।'
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications