टीनेजर्स को यौन क्रियाओं की ओर आकर्षित करती है रैप म्यूजिक
नई दिल्ली। आजकल आपको पार्टी, शादी में डीजे पर रैप सांग पर ठुमके लगाते लोग दिख जायेंगे जिसमें टीनएज बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा होती है लेकिन शोधकर्ताओं की नजर में यह एक खतरे की घंटी है।
अमेरिका के ह्यूस्टन राज्य में स्थित टेक्सस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा है कि रैप संगीत सुनने वाले टीन एज बच्चों के दिमाग में यौन सुख की बातें आने लगती हैं क्योंकि इन गानों में यौन संबंधो से जुड़े शब्दों की प्रचुरता होती है।
टीनेजर्स को यौन क्रियाओं की ओर आकर्षित करती है रैप म्यूजिक
अमेरिका विवि ने इस बारे में करीब हजार टीनएज बच्चों पर शोध किया जिसमें ये बात निकलकर सामने आयी कि 13 से लेकर 19 साल के जो बच्चे रैप म्यूजिक तीन घंटे से ज्यादा सुनते हैं उन्हें शारीरिक संबंध, दारू, सिगरेट जैसी बातें अच्छी लगती हैं।
रैप संगीत में होते हैं यौन-संबंधो से जुड़े शब्दों का प्रचुरता से प्रयोग
इस शोध में तो कुछ बच्चे ऐसे भी थे जो 9th क्लास में थे लेकिन अपनी सहपाठी के साथ इंटिमेट हो चुके थे। वैसे ये शोध तो यूएस में हुआ लेकिन भारतीय बच्चों के अंदर भी आज रैप म्यूजिक का शौक काफी बढ़ गया है इसलिए मां-बाप को भारतीय शोधकर्ताओं की सलाह है कि वो अपने टीनएज बच्चों पर पूरा ध्यान दें और उन्हें भटकने से बचाये क्योंकि जरा सी असावधानी जिंदगी भर का घाव बन सकती है।













Click it and Unblock the Notifications