आरती करने ऋषिकेश पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने की गंगा को साफ रखने की अपील

दीपिका ने लोगों से मां गंगा को साफ करने की अपील की और कहा कि अपने आस-पास के वातावरण को भी साफ रखने की हर किसी को कोशिश करनी चाहिए।

देहरादून। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण सोमवार शाम को देवभूमि ऋषिकेश पहुंची, जहां उन्होंने मां गंगा की आरती की, सफेद कुर्ता और ग्रे शॉल में लिपटीं दीपिका मां गंगा की बिल्कुल एक आम भारतीय की तरह पूजा-पाठ करती नजर आईं। दीपिका के चेहरे पर मुस्कान थी और उनका चित्त शांत दिखाई दे रहा था।

 गंगा आरती...

गंगा आरती...

आपको बता दें कि दीपिका इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज और साध्वी भगवती के साथ गंगा आरती में शिरकत की। दीपिका ने गंगा तट पर यज्ञ में भी आहुति भी डाली

मां गंगा को साफ करने की अपील

आरती के बाद दीपिका ने लोगों से मां गंगा को साफ करने की अपील की और कहा कि केवल गंगा ही नहीं बल्कि अपने आस-पास के वातावरण को भी साफ रखने की हर किसी को कोशिश करनी चाहिए।

दीपिका कैमरे से खुद को बचा नहीं पाईं

दीपिका कैमरे से खुद को बचा नहीं पाईं

मालूम हो कि दीपिका पादुकोण के कार्यक्रम को पूरी तरह से प्रशासन ने गुप्त रखने की कोशिश की थी लेकिन फिर भी दीपिका कैमरे और लोगों से खुद को बचा नहीं पाईं।

फिल्म 'पद्मावती'

फिल्म 'पद्मावती'

गौरतलब है कि इन दिनों बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्री अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' को लेकर व्यस्त हैं, फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर हैं। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्टर कर रहे हैं।

जानिए बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण के बारे में हसीन बातें, जो फिल्मी नहीं...

जानिए बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण के बारे में हसीन बातें, जो फिल्मी नहीं...

दीपिका की छवि उन लोगों में से है जो गलत को गलत और सही को सही बोलने का दम रखते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+