TVF Web Series: टीवीएफ की वे 10 वेब सीरीज़, जो हैं आपके लिए ‘मस्ट वॉच’
TVF Web Series: राज शमानी के पॉडकास्ट पर टीवीएफ (द वायरल फीवर) के बारे में बात करते हुए अभिनेता जितेंद्र कुमार ने बताया कि जब टीवीएफ ने वेब सीरीज़ बनाना शुरू किया था, तब रिलेटेबल कंटेंट बहुत कम हुआ करता था, उनका कंटेंट लिखा भी बहुत बढ़िया तरीके से जाता था और इसी का फायदा उन्होंने उठाया और एक अलग फैन बेस बना लिया।
पंचायत
'पंचायत' एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज़ है, जिसमें अभिषेक नाम के एक इंजीनियरिंग छात्र को उत्तर प्रदेश के एक दूर-दराज गांव- फुलेरा में पंचायत कार्यालय का सचिव बनाया जाता है। इंजीनियरिंग के बाद अच्छी नौकरी नहीं मिलने पर वो बेमन होकर सचिव के पद के लिए आवेदन करता हैं। हालांकि, अभिषेक जिस गांव के वातावरण के बारे में सोच कर जाता हैं, वो उससे बिल्कुल अलग होता है।

अनोखे गांव वालों के बीच और मुश्किल ग्रामीण जिंदगी के बीच अभिषेक फंस जाता हैं। अपनी नौकरी के साथ-साथ अभिषेक CAT की भी तैयारी शुरू करता है, क्योंकि वो कुछ समय में ही गांव की जिंदगी और लोगों से परेशान हो जाता है।
IMDB रेटिंग: 8.9/10
सीजन: 2
कास्ट: जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैज़ल मलिक
प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम
ये मेरी फैमिली
'ये मेरी फैमिली' एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज़ है, जिसे समीर सक्सेना ने टीवीएफ के लिए बनाया था। यह सीरीज़ 90 के दशक के अंत में जयपुर के एक परिवार और खासकर उस परिवार के 12-वर्षीय लड़के हर्षु गुप्ता के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस वेब सीरीज़ को पुरानी यादों और एक्टिंग की वजह से बहुत ज्यादा सराहा गया है। यह सीरीज़ आपको 90 के दशक की यादों में सराबोर कर देगी, जिसमें बड़ों और बच्चों के बीच मीठी नोक-झोंक का स्वाद लिया जा सकता है। इस वेब सीरीज़ में एक मध्यम-वर्गीय परिवार में बड़े होने के अनुभवों के बारे में भी बहुत खूब दर्शाया गया है।
IMDB रेटिंग: 9/10
सीजन: 1
कास्ट: प्रसाद रेड्डी, विशेष बंसल, रेवाथी पिल्लई, अहान निर्बन, मोना सिंह, आकर्ष खुराना, रूही खान
प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम
ट्रिप्लिंग
'ट्रिपलिंग' टीवीएफ द्वारा बनाई गई एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज़ है। यह वेब सीरीज़ तीन भाई बहन, चंदन, चंचल और चितवन की कहानी है, जब वो एक साथ रोड ट्रिप पर निकलते हैं। ये रोड ट्रिप उनके जीवन और उनके रिश्तों की उथल-पुथल और 'सेल्फ डिस्कवरी' की उनकी यात्रा पर आधारित है। वैसे आपको बता दें कि इन तीनों भाइयों-बहनों में से एक है 'डायवोर्सेड', एक है 'जॉब्लेस' और एक है 'होपलेस'। इस वेब सीरीज़ को देखकर आपको हँसी भी आएगी, रोना भी आएगा, और मजा तो आयेगा ही।
IMDB रेटिंग: 8.5/10
सीजन: 3
कास्ट: अमोल पराशर, सुमित व्यास, मानवी गागरू, कुणाल रॉय कपूर
प्लेटफॉर्म: ज़ी5
कोटा फैक्ट्री
'कोटा फैक्ट्री' एक ड्रामा वेब सीरीज़ है, जो कोटा में आईआईटी और मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने कोचिंग सेंटरों के लिए जाना जाता है। यह वेब सीरीज़ एक मेहनती छात्र- वैभव और उसके दोस्तों के जीवन पर आधारित है, क्योंकि वो आईआईटी में एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करते हुए कंपीटीशन और जीवन की चुनौतियों का सामना करते हैं। इस शो में आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के बीच पढ़ाई के दबाव, दोस्ती, रोमांस का तड़का भी है। आपको बता दें कि ये पूरी वेब सीरीज़ ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मेट में है।
IMDB रेटिंग: 9/10
सीजन: 2
कास्ट: जितेंद्र कुमार, रेवथी पिल्लई, उर्वी सिंह, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, रंजन राज, आलम खान
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
गुल्लक
'गुल्लक' श्रेयांश पांडे द्वारा टीवीएफ के लिए बनाई गई एक कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज़ है। यह वेब सीरीज़ मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और एक मध्यम-वर्गीय परिवार के किस्सों-कहानियों से आपको रूबरू कराती है, जिससे बहुत आसानी से आप भी खुद को जोड़ सकेंगे। इस शो में मध्यम-वर्गीय परिवार में रोजाना होने वाली नोक-झोंक, हंसी मजाक, लड़ाई को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। गुल्लक एक ऐसी वेब सीरीज़ है, जिसे देखते ही वो आपके दिल में समा जायेगी।
IMDB रेटिंग: 9.1/10
सीजन: 3
कास्ट: वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर, गीतांजलि कुलकर्णी, जमील खान
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
एस्पिरेंट्स
'एस्पिरेंट्स' एक ड्रामा वेब सीरीज़ है, जो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे और दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में रह रहे तीन दोस्तों- अभिलाष, श्वेतकेतु (एसके) और गुरी पर आधारित है। इस वेब सीरीज़ में उनकी निजी जिंदगी, दोस्ती और एग्जाम की तैयारी में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया गया है। अभिलाष परीक्षा में सफल हो जाता है, एसके शिक्षक बन जाता है और गुरी एक जूते की फैक्ट्री खोल लेता है। ये सीरीज़ यूपीएससी उम्मीदवारों के सामने आने वाली चुनौतियां के बारे में रूबरू कराती है और दोस्ती, सपनों, फेलियर और पर्सीवरेंस के जरूरत पर जोर देती है।
IMDB रेटिंग: 9.2/10
सीजन: 2
कास्ट: अभिलाष थपलियाल, नवीन कस्तूरिया, शिवांकित परिहार, सनी हिंदुजा
प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम
होस्टल डेज़
'हॉस्टल डेज़' सौरभ खन्ना द्वारा टीवीएफ के लिए बनाई गई है एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज़ है। यह वेब सीरीज़ एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में चार दोस्तों के कारनामों और चुनौतियां पर आधारित है। सीरीज़ दोस्ती, प्यार, सपनों और संघर्षों के आधार पर बनाई गई है। अगर आप हॉस्टल लाइफ जी चुके हैं, तो यह वेब सीरीज़ जरूर आपकी हॉस्टल की यादों को फिर से ताजा कर देगी। और अगर अपने हॉस्टल की लाइफ नहीं भी जी है तो भी आप यह वेब सीरीज़ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वास्तविकता में हॉस्टल लाइफ कैसी होती है। लेकिन ध्यान रखें कि इस वेब सीरीज़ को बच्चों की पहुंच से थोड़ा दूर रखें।
IMDB रेटिंग: 8.5/10
सीजन: 4
कास्ट: निखिल विजय, आयुषी गुप्ता, अहसास चन्ना, आदर्श गौरव, शुभम गौर, लव विस्पुते
प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम
पिचर्स
'पिचर्स' अरुणाभ कुमार द्वारा बनाई गई एक वेब सीरीज़ है, जो कि टीवीएफ के लिए थी। यह वेब सीरीज़ नवीन बंसल और चार अन्य एंटरप्रेन्योर्स के संघर्षों और परेशानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ देते हैं। सीरीज़ में दिखाया जाता है कि वो लोग कैसे उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं। वैसे पिचर्स दोस्ती, एंटरप्रेन्योरशिप और भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को समझने के लिए सबसे बेस्ट वेब सीरीज़ में से एक है।
IMDB रेटिंग: 9.1/10
सीजन: 2
कास्ट: नवीन कस्तूरिया, अरुणाभ कुमार, बिस्वपति सरकार, जितेंद्र कुमार, अभय महाजन, मानवी गागरू
प्लेटफॉर्म: ज़ी5
फ्लेम्स
'फ्लेम्स' वेब सीरीज़ टीवीएफ द्वारा बनाया गया एक रोमांटिक-ड्रामा शो है। यह पश्चिमी दिल्ली के ट्यूशन सेंटर में पढ़ने वाले दो छात्रों, रजत और इशिता के जीवन पर आधारित है। सीरीज़ में उनके टीनेज में रोमांस को एक केमिस्ट्री के रूप में दिखाया गया है, जिसमें रजत अपने केमिकल साइंस के ट्यूशन पर इशिता के प्यार में गिर जाता है। साथ ही, रजत के सबसे अच्छे दोस्त पांडे और अनुषा के बीच दोस्ती भी रिश्ते में बदल जाती है। यह वेब सीरीज़ आपको जरूर अपनी टीनेज दोस्ती और प्यार को याद दिला देगी।
IMDB रेटिंग: 8.9/10
सीजन: 4
कास्ट: तान्या मानिकतला, ऋत्विक साहोरे, सुनाक्षी ग्रोवर, शिवम कक्कड़
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम
परमानेंट रूममेट्स
'परमानेंट रूममेट्स' एक रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज़ है, जिसे अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है। यह वेब सीरीज़ एक युवा जोड़े, तान्या और उसके लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड मिकेश की कहानी है, जो तान्या को सरप्राइज देने और शादी के लिए प्रपोज करने अमेरिका से भारत लौटा है। तान्या किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करने में कम इच्छा रखती है जिसे वो अच्छे से नहीं जानती। तान्या शुरू में मना कर देती है लेकिन बाद में दोनों समझौता करके साथ रहने के लिए सहमत हो जाते हैं। यह सीरीज़ इस जोड़े के जीवन में उतार-चढ़ाव को दिखाती है।
IMDB रेटिंग: 8.6/10
सीजन: 3
कास्ट: सुमित व्यास, निधि सिंह, दीपक मिश्रा, निधि बिष्ट, जितेंद्र कुमार
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम












Click it and Unblock the Notifications