NEET: दस साल में नीट परीक्षा में बैठने वालों की संख्या तीन गुणा बढ़ी, जानें मेडिकल प्रवेश परीक्षा के बारे में

NEET: बीते दिनों ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2023 का रिजल्ट जारी किया। यह परीक्षा 7 मई 2023 को आयोजित की गयी थी। इस बार तमिलनाडु के प्रभंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 स्कोर किया है। जबकि पंजाब की प्रांजल अग्रवाल 716 अंकों के साथ महिला टॉपर रही। इसबार के नतीजों में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ पिछले साल 715-117 से बढ़कर 720-137 हो गया है।

भारत में चिकित्सा की पढ़ाई में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा पास करना अनिवार्य है। नीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के विषय शामिल होते हैं और पूरा पेपर 720 अंको का होता है। नीट में हर विषय के 180 मार्क्स होते है। परीक्षार्थियों को पेपर 3 घंटें 20 मिनट में पूरा करना होता है। नीट में हर सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाता है।

neet 2023 students appearing for NEET exam increased 3 times know about medical entrance exam

क्या है नीट एग्जाम?

नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) हर शैक्षणिक वर्ष में एमबीबीएस/बीडीएस/आयुष जैसे कोर्स में एडमिशन की परीक्षा होती है। नीट यूजी से पहले ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) नाम से परीक्षा हुआ करती थी और कई राज्य अपनी खुद की परीक्षा आयोजित करते थे। लेकिन अब नीट यूजी ने इन सब परीक्षाओं की जगह ले ली है। यह देशभर के निजी और सरकारी दोनों कॉलेजों के लिए मान्य हैं। नीट में लगभग 532 मेडिकल और 313 डेंटल कॉलेजों में 1 लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा होती है।

2013 में जब नीट की शुरुआत हुई तो उस वर्ष 7,17,127 उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था जिसमें 6,58,040 ने परीक्षा दी थी। 2023 में यानी कि 10 साल बाद नीट परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या बढ़कर 20,87,462 हो गई और परीक्षा देने वालों की संख्या 20,38,596 पहुंच गई।

नीट 2023 में एमबीबीएस की कुल सीटें 1,01,043 थीं, जिनमें से 48,265 सीटें निजी संस्थानों की थी। एमबीबीएस सीटों के अलावा, 27,868 बीडीएस सीटें, 603 बीवीएससी और एएच सीटें, और 52,720 आयुष सीटें इस साल भरी गयी हैं।

कब हुई नीट की शुरुआत?

दिसंबर 2010 में 'स्नातक चिकित्सा शिक्षा विनियम, 1997' में संशोधन कर 'स्नातक चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2010' जारी किया गया। अगले साल यह प्रस्ताव रखा गया कि पूरे देशभर में एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए एकीकृत परीक्षा यानी नीट होनी चाहिए। 2012 में नीट को शुरू हो जाना था लेकिन टेक्नीकल कारणों से इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया। अतः 5 मई 2013 को देश में पहली बार नीट का आयोजन किया गया था।

इसी बीच 18 जुलाई 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने नीट को अमान्य कर दिया। हालांकि 2016 में इसे अनुमति मिल गयी। सितंबर 2019 में, एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) अधिनियम, 2019 के पेश होने के बाद नीट यूजी एम्स और जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च जैसे कॉलेजों में भी मान्य हो गया, जोकि पहले नहीं हुआ करता था।

नीट 2024 के आवेदन?

नीट 2024 के नोटिफिकेशन दिसंबर 2023 में जारी होने की उम्मीद है। आवेदन की प्रक्रिया मार्च-अप्रैल 2024 में प्रारंभ होगी। जिन परीक्षार्थियों ने आवेदन फॉर्म भरने में कोई गलती की हैं तो उन्हें ठीक करने का भी मौका दिया जायेगा। अप्रैल के अंत तक नीट 2024 के लिए एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जारी कर देगी। परीक्षा मई में होगी और रिजल्ट जून में आने को उम्मीद रहेगी।

कैसे भरें नीट के लिए फॉर्म?

● नीट आवेदन फॉर्म भरने के लिए इन प्रक्रियाओं को पूरा करे -

● नीट की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं
● 'पंजीकरण' या 'नया पंजीकरण' टैब पर क्लिक करें
● जरूरी व्यक्तिगत, संपर्क और अन्य आवश्यक जानकारी भरें
● एक पासवर्ड सेट करे
● अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पर आया ओटीपी डालकर अपनी जानकारी कंफर्म करें
● रजिस्ट्रेशन के समय सेट किए गए आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें
● अब व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करके, परीक्षा केंद्र और माध्यम, और शैक्षणिक जानकारी चुनकर नीट आवेदन पत्र भरें
● जेपीजी और पीडीएफ माध्यम से में पासपोर्ट साइज फोटो, अकादमिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान आदि जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
● नीट आवेदन शुल्क का भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-वॉलेट से करें
● आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज का एक प्रिंटआउट निकाल ले
नीट के लिए आवश्यक योग्यता
● उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बॉटनी और अंग्रेजी के साथ 10+2 में पास होना चाहिए। कक्षा 12 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी एनईईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
● जिन उम्मीदवारों ने जीव विज्ञान को 10+2 में एक अतिरिक्त विषय के रूप में पास किया है, वे भी नीट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
● नीट के लिए आवेदन कर रहे छात्रों की न्यूनतम उम्र 31 दिसंबर तक 17 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि उम्मीदवार की ऊपरी आयु कोई प्रतिबंध नहीं है।
● नीट के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत और ओबीसी/एससी/एसटी के लिए 45 प्रतिशत अंक आवश्यक होते हैं।
● नीट एग्जाम भारतीय नागरिक सहित विदेशी नागरिक भी दे सकते हैं।
● फिलहाल उम्मीदवारों की परीक्षा अटेंप्ट पर कोई प्रतिबंध नहीं है, वे चाहे जितनी बार नीट एग्जाम दे सकते हैं।
● नीट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग को ₹1700, ओबीसी आदि को ₹1600, एससी/एसटी को ₹1000 फीस चुकानी होती है।
● उम्मीदवार नीट परीक्षा के लिए 13 भाषाओं में से एक विकल्प चुन सकते है। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी, ओडिया, तमिल, तेलुगु, उर्दू और पंजाबी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+