जानिए क्लीन शेव यानी चिकने मुंडे पर क्यों मरती हैं लड़कियां?
बैंगलोर। अक्सर आपने देखा होगा कि लड़कियां या महिलाएं क्लीन शेव वाले मर्दों पर जान छिड़कती हैं जबकि दाढ़ी-मूछों वाले पुरूषों के प्रति महिलाएं कम आकर्षित होती हैं तो इसके पीछे का कारण अब लोगों के सामने आया है।
निल्सन इंडिया के सर्वे में यह बात सामने आयी है कि क्लीन शेव वाले मर्द, दाढ़ी वालों से ज्यादा वफादार होते हैं, वो खुले विचारधारा वाले होेते हैं जबकि दाढ़ी वाले पुरुषों को रुढ़िवादी मानसिकता का भी माना जाता है।
इसके अलावा एक और बात सर्वें में निकलकर आयी कि महिलाएं दाढ़ी वाले मर्दों से इसलिए भी दूर रहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है दाढ़ी वाले मर्द साफ-सफाई के काफी दूर रहते हैं और दाढ़ी बढ़ाना उनके आलस्य का उदाहरण है।
यह शोध करीब 100 पुरूषों पर किया गया है जिनमें अस्सी प्रतिशत महिलाओं ने क्लीन शेव वाले मर्दों को उनकी वफादारी के लिए पसंद और दाढ़ी मूछों वाले मर्दों को उनकी बेवफाई के लिए रिजेक्ट किया।













Click it and Unblock the Notifications