Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया प्रतियोगिता से बढ़ रही खेलों में रुचि

भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को नये मुकाम तक पहुंचाने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज किया था। इस महत्वपूर्ण कदम से युवा प्रतिभाओं को तलाशने एवं तराशने की कोशिश की जा रही है।

Khelo India Youth Games encourage players in sports

Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आगाज हो चुका है। यह टूर्नामेंट मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से लेकर 11 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग शहरों में चलेगा। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुल 27 खेल आयोजित होंगे। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में पांच स्वदेशी गेम्स मल्लखंब, थांगटा, गतका, योगासन और कलरीपयट्टू को भी शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश की मेजबानी में हो रहे इस खेल महाकुंभ में भारत में पहली बार डिजिटल स्क्रीन के साथ स्मार्ट टॉर्च का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। यह टॉर्च मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरी जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के आठ शहर शामिल रहे।

खेल प्रतिभाओं की पहचान

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (KIYG) की शुरुआत 2018 में तत्कालीन खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की थी। तब प्रतियोगिता के दौरान 1178 खेल प्रतिभाओं (एथलीटों) की पहचान की गयी जिन्हें अगले 8 वर्षों तक वार्षिक 5 लाख रुपये के खर्च के साथ प्रशिक्षण देने की घोषणा की गयी थी। इस योजना को बड़ी सफलता तब मिली, जब भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) 2018 साल के अंत में इस पहल से जुड़ गया और खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदलकर 2019 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया। साल 2019 का संस्करण पुणे में हुआ था।

दरअसल, इस प्रतियोगिता में देशभर के स्कूलों तथा कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स कार्यक्रम देश के युवाओं के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए और भारत को महान खेल राष्ट्र बनाने के मकसद से आरम्भ किया गया था। यह एक प्रकार से पैन इंडिया स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप स्कीम है, जिसमें हर साल सबसे योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ी की पहचान कर उन्हें आर्थिक रूप से और प्रशिक्षण में सहायता दी जाती है।

खेलो इंडिया में कितने खेल होते हैं

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में 18 खेलों को शामिल किया गया था, जिसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी और शूटिंग शमिल थे। इसके बाद 2020 में KIYG जब असम के गुवाहाटी में आयोजित किया गया, तो चार और खेल जिनमें गतका, कलारीपयट्टू, थांग-टा और मलखंब को कार्यक्रम में जोड़ा गया था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रतियोगिताएं लड़कों और लड़कियों के लिए अंडर 17 और अंडर 21 श्रेणियों में आयोजित की जाती हैं।

अब तक कहां और कौन रहा विजेता

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में नई दिल्ली में आयोजित हुए थे। इस दौरान हरियाणा की टीम विजेता और महाराष्ट्र की टीम उपविजेता रही थी। इसके बाद 2019 में पुणे में यह गेम्स आयोजित किये गए। इस दौरान महाराष्ट्र विजेता और हरियाणा उपविजेता रहा। इसके बाद साल 2020 में गुवाहाटी में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र विजेता और हरियाणा फिर से उपविजेता रहा था। वहीं चौथे संस्करण का आयोजन 4 जून 2022 से 13 जून 2022 तक पंचकूला, हरियाणा हुआ। यह आयोजन महामारी के कारण विलंबित हो गया था। बावजूद इसके, इस बार सर्वाधिक 8500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेजबान हरियाणा ने 52 स्वर्ण पदक के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2021 का खिताब जीता।

खोले जाएंगे 143 केंद्र

Recommended Video

    IND vs NZ: पूरे मैच में एक भी छक्का नहीं लगा, Hardik Pandya ने पिच पर खड़े किए सवाल | वनइंडिया हिंदी

    भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम के 143 केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है। यह फैसला खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए किया गया है। इन केंद्रों को खोलने के लिए सरकार द्वारा 14.30 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इन सभी केंद्रों को महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर में खोला जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Women T20 WC 2023: 'वो ही पैशन...' हरमनप्रीत को देखकर बोले रैना तो महिला कप्तान ने कही दिल छू लेने वाली बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+