Women T20 WC 2023: 'वो ही पैशन...' हरमनप्रीत को देखकर बोले रैना तो महिला कप्तान ने कही दिल छू लेने वाली बात
टी20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होने जा रही हैं, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही है, इंडिया और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं।

Women T20 World Cup 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही है, टीम इंडिया कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में अपना कौशल टूर्नामेंट में दिखाएगी। हर किसी को उम्मीद है इंडिया की महिला सेना क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त कमाल करेगी। चारों ओर से टीम को शुभकामनाएं दी जा रही हैं लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को विश किया है वो अपने आप में काफी खास है, जिसका जवाब हरमनप्रीत ने भी बहुत ही खूबसूरत अंदाज में दिया और इसी वजह से हरमन और रैना दोनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गए हैं।

'फील्डिंग, पावर हिटिंग और पैशन...'
दरअसल टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रहे स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट किया कि ' हमारी लड़कियां, लड़कों से कम हैं क्या, हरमनप्रीत कौर मुझे मेरी फील्डिंग, पावर हिटिंग और उसी पैशन को याद दिलाती है, जब वो देश के लिए खेलती है, क्रिकेट सिर्फ जेंटलमैन का खेल नहीं है बल्कि यह सबका खेल है' @pumacricket.

‘Thank you bhai '
रैना के इस ट्वीट पर हरमनप्रीत कौर ने रिप्लाई देते हुए कहा कि ‘Thank you bhai आपकी यह बात बहुत मायने रखती है।' इसके बाद ही लोग सोशल मीडिया पर हरमनप्रीत और सुरेश रैना के खेल को लेकर बातें करने लगे। अब चूंकि रैना ने खुद हरमनप्रीत का खेल अपने खेल की तरह बता दिया इसलिए लोगों ने दोनों के खेल को कंपेयर भी करना शुरू कर दिया।

'देश का गौरव हैं ये खिलाड़ी'
कुछ लोगों ने 'दोनों खिलाड़ियों को देश का गौरव' कहा है तो किसी ने कहा कि 'लड़कियों की क्रिकेट टीम लड़कों से अच्छी है'। आपको बता दें कि टी20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होने जा रही हैं। जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही है, इंडिया और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और दोनों के ही बीच में पहला मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा।
सहवाग को अपना आदर्श मानती हैं हरमनप्रीत
मालूम हो कि 8 मार्च 1998 को पंजाब के मोगा में जन्मी हरमनप्रीत कौर भुल्लर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं। भारत के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग को अपना आदर्श मानने वाली हरमनप्रीत ने 20 साल की उम्र में साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच डेब्यू किया था और इसी साल ही हरमन ने 20-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में भी पदार्पण किया था।
एशिया कप जीता
हरमन की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था। साल 2013 बांग्लादेश वीमेन टूर पर उन्हें महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, t20 क्रिकेट में उनके नाम 2,683 रन हैं जिसमें उनके 8 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications