Karunanidhi Family Tree: 3 शादियां और 6 बच्चे, मिलिए करुणानिधि के परिवार से
Recommended Video

चेन्नई। आज तमिलनाडु की सियासत का बहुत बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है, एम करुणानिधि केवल एक नेता का नाम नहीं था बल्कि राजनीति का बहुत बड़ा चेहरा था, जिसे लोग शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। करुणानिधि के जीवन से जुड़ी बहुत सारी बातें ऐसी हैं जो लोगों को काफी हैरान करती हैं। आपको बता दें कि करुणानिधि का परिवार सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बाद देश का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है।
आइए एक नजर डालते हैं उनके पूरे परिवार पर...

करुणानिधि ने जीवन में तीन शादियां की थी
दरअसल करुणानिधि ने जीवन में तीन शादियां की थी, उनकी पहली पत्नी का नाम पद्मावती था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनसे करुणानिधि को एक बेटा एमके मुथू है, जिन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। करुणानिधि की दूसरी पत्नी दयालु अम्मल है, जिनसे करुणानिधि को चार बच्चे एमके अलागिरि, एमके स्टालिन, एमके तमिलारासू और बेटी सेल्वी हैं जबकि तीसरी पत्नी का नाम रजाथी अम्मल, जिनसे करुणानिधि को एक बेटी कनिमोझी है। दयालु और रजती जीवित हैं।

बेटे एमके अलागिरी को पार्टी से निकाल दिया गया है
करुणानिधि के बेटे एमके अलागिरी दूसरी पत्नी दयालु अम्माल के पहले बेटे हैं, डीएमके सांसद और मंत्री रह चुके अलागिरी को अब पार्टी से निकाला जा चुका है और उनके पार्टी के साथ मतभेद रहते हैं, उन्होंने कंथी से शादी की है।

बेटी सेल्वी बेंगलुरु में रहती हैं
करुणानिधि और दयालु अम्माल की बेटी सेल्वी बेंगलुरु में रहती हैं और बिजनेस संभालती हैं, उनके पति सेल्वम सन नेटवर्क के कन्नड़ चैनल उधया टीवी के हेड हैं।

कनिमोझी राज्यसभा सांसद हैं
थामिझासरासु करुणानिधि-दयालु अम्माल के सबसे छोटे बेटे हैं, वह फिल्म डिस्ट्रिब्यूशन और रियल एस्टेट का काम करते हैं। कनिमोझी राज्यसभा सांसद हैं उनके पति सॉफ्टेवयर प्रोफेशनल हैं।

करुणानिधि के बेहद करीब थे एम के स्टालिन
एम के स्टालिन, करुणानिधि और दयालु के दूसरे बेटे हैं और वही अगले उत्तराधिकारी भी हैं और करुणानिधि के बेहद करीब भी माने जाते थे। वो डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष हैं। तमिलनाडु विधानसभा में वह नेता प्रतिपक्ष हैं और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं, उन्होंने दुर्गावथी से शादी की है।
- यह भी पढ़ें: Karunanidhi को समर्थक बुलाते थे 'कलाईनार', जानिए इसका मतलब
- यह भी पढ़ें: Karunanidhi का निधन: रजनीकांत ने कहा, 'यह मेरी जिंदगी का काला दिन'












Click it and Unblock the Notifications