Karunanidhi का निधन: रजनीकांत ने कहा, 'यह मेरी जिंदगी का काला दिन'
Recommended Video

चेन्नई। तमिल फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने करुणानिधि के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह मेरी जिंदगी का काला दिन है जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा क्योंकि इस दिन मैंने कलिंगर को खो दिया। गौरतलब है कि द्रमुक प्रमुख और पूर्व सीएम एम. करूणानिधि का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हो गया, वो पिछले 11 दिन से अस्पताल में भर्ती थे, 94 वर्षीय नेता ने शाम छह बजकर दस मिनट पर अंतिम सांस ली थी।
करूणानिधि के काफी करीब थे रजनीकांत
गौरतलब है कि रजनीकांत, करूणानिधि के काफी करीब माने जाते रहे हैं, रजनीकांत ने राजनीति ज्वाइन करने के बाद डीएमके सुप्रीमो करुणानिधि से खास मुलाकात की थी।

सियासी मतलब निकाले गए थे..
राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात के सियासी मतलब निकाले जाने लगे थे लेकिन मुलाकात के बाद रजनीकांत ने ये साफ कर दिया था की यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

रजनीकांत ने कहा था-करुणानिधि बहुत प्रिय हैं
तब रजनीकांत ने कहा था करुणानिधि देश के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक है, मैं उनका सम्मान करता हूं, हमारे रिश्ते बहुत बढ़िया रहे हैं। राजनीति में प्रवेश करने के बाद मैंने उनका आशीर्वाद लिया है। उनसे मुलाकात के बाद मैं बहुत खुश हूं।

'करुणानिधि उनके आदर्श हैं'
रजनीकांत ने साफ कर दिया था कि वे डीएमके सहित किसी राजनीतिक पार्टी का सपोर्ट नहीं करेंगे हालांकि करुणानिधि के साथ उन्होंने एक शिष्टाचार का रिश्ता बनाए रखा है। रजनीकांत ने कहा कि करुणानिधि उनके काफी प्रिय और आदर्श हैं, जिन्होंने राजनीति के साथ-साथ तमिल सिनेमा के लिए भी काफी अमूल्य योगदान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications