Jupiter: जानिए बृहस्पति ग्रह के बारे में कुछ अनोखी बातें
नई दिल्ली। पद-प्रतिष्ठा, संयम, धैर्य, तरक्की का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति 5 नवंबर को तड़के (4 नवंबर को मध्यरात्रि बाद) 5 बजकर 18 मिनट पर मार्गी गति करते हुए पुन: अपनी राशि धनु में प्रवेश कर चुका है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु की बदली चाल का असर हमारे जीवन पर भी पड़ रहा है, इसलिए कुछ राशियों के लिए ये परिवर्तन काफी शुभ है।
ये तो हुई एस्ट्रो की बात, चलिए विज्ञान के हिसाब से जानते हैं कि बृहस्पति ग्रह के बारे में...

जानिए खास बातें
- आपको बता दें कि बृहस्पति सूर्य से पांचवां और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, इसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर और सौरमंडल में मौजूद अन्य ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है।
- इसे गैस का दानव भी कहते हैं। पीले रंग के इस ग्रह को अंग्रेजी में ज्यूपिटर भी कहते हैं।
- रोमन सभ्यता ने अपने देवता Jupiter के नाम पर इसका नाम रखा था।
- बृहस्पति ग्रह 90% हाइड्रोजन, 10% हीलियम और कुछ मात्रा में मिथेन, पानी, अमोनिया और चट्टानी कणों से मिलकर बना हुआ है।

बहुत ही ठंडा ग्रह है बृहस्पति
- बृहस्पति ग्रह को सौरमंडल का 'वैक्युम क्लीनर' कहा जाता हैं यह पृथ्वी को विनाशकारी हमलों से बचाता हैं।
- बृहस्पति बहुत ही ठंडा ग्रह है। इसका औसत तामपान -145°C है।
- बृहस्पति ग्रह की कोई जमीन नहीं हैं यह पूरी तरह गैस के बादलों से बना हुआ ग्रह हैं।

बृहस्पति ग्रह को खुली आंखो से देखा जा सकता है
- बृहस्पति हमारी आकाश गंगा का सबसे बड़ा ग्रह है, यह इतना बड़ा है कि यदि शेष सभी ग्रह को आपस में जोड़ दिया जाए तो वह संयुक्त ग्रह भी बृहस्पति से छोटा ही रहेगा।
- बृहस्पति ग्रह पर एक विशाल गड्ढा है जिसमें से आग की लपटे निकलती रहती है जिसमें यह विशाल लाल धब्बे जैसा दिखाई देता है।
- बृहस्पति ग्रह को देखने के लिए किसी यंत्र की जरूरत नही होती। इसे खुली आंखो से देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications