Arjun Tendulkar: किन मशहूर शख्सियतों के बेटों ने खेला आईपीएल, कोई मुख्यमंत्री का तो कोई अभिनेता का बेटा
अर्जुन तेंदुलकर पहले ऐसे आईपीएल प्लेयर नहीं है जो किसी मशहूर हस्ती के बेटे हों। पहले भी ऐसे कई प्लेयर रह चुके हैं जो मशहूर शख्सियतों के बेटे है।

Arjun Tendulkar: आईपीएल ने क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी है। ग्लैमर, पैसा, जोश और फैन्स की दीवानगी के आगे यह अपने आप में एक फेस्टिवल जैसा बन गया है। सालाना आयोजित होने वाले इस आईपीएल में न सिर्फ खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है बल्कि इस फोर्मेट से कई खिलाडियों ने अपने खेल में सुधार कर भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भी अपना नाम शामिल करवाया है।
इस दौरान कई ऐसे भी कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं जिनके पिता किसी जमाने में क्रिकेटर रह चुके थे। यही नहीं, कई खिलाड़ी ऐसे भी थे जिनके पिता का राजनीति और उद्योग जगत में बड़ा दबदबा रहता है। इनमें से कुछ ने अपना नाम रोशन किया तो कई ऐसे भी थे जो फिसड्डी साबित हुए। अब इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हो गए हैं। अब देखना होगा कि वह आईपीएल में कितना कमाल कर पायेंगे?
Recommended Video

अर्जुन तेंदुलकर
हाल ही में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। इस सीजन में अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला। अर्जुन ने अपने डेब्यू मैच में दो ओवर फेंके और बिना कोई विकेट लिए 17 रन दिए। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने दूसरे मैच में उन्होंने 20वां ओवर फेंका और मुंबई इंडियंस को सीजन की तीसरी जीत दिलाने के लिए अपना पहला आईपीएल विकेट लिया।
स्टुअर्ट बिन्नी
स्टुअर्ट बिन्नी बीसीसीआई के प्रेसिडेंट और पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे है। एक ऑलराउंडर के तौर पर स्टुअर्ट आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे। उन्होंने 2010 में आईपीएल में डेब्यू किया और कुल 95 मैच खेले। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 19.55 के औसत और 48 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 880 रन बनाए। जबकि 66 चौके और 35 छक्के लगाए थे। स्टुअर्ट बिन्नी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। स्टुअर्ट ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2019 में ही खेला था और अगस्त 2021 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट ले लिया।
आर्यमन बिरला
आर्यमन बिरला, उद्योगपति और आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला के बेटे है। आदित्य को राजस्थान रॉयल्स ने 2018 और 2019 के आईपीएल सीजनस के लिए टीम में शामिल किया था। भले ही आदित्य को आईपीएल खेलने का अवसर मिला लेकिन उनका आईपीएल करियर सफल नहीं रहा। उन्होंने 2018 सीजन में सिर्फ एक ही मैच खेला और उन्हें बल्लेबाजी का भी मौका नहीं मिला। 2019 सीजन में उन्होंने दो मैच खेले और सिर्फ 11 रन बनाए। दिसंबर 2019 में आदित्य ने बताया कि वह क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेंगे। गौरतलब है कि 2023 में आदित्य और उनकी बहन अनन्या बिरला को आदित्य बिरला फैशन और रिटेल का निदेशक बनाया गया है।
रियान पराग
रियान पराग पूर्व क्रिकेटर पराग दास के बेटे है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रियान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। पराग ने अपना आईपीएल डेब्यू 2019 में किया था। तब उन्हें बल्लेबाजी करने के अधिक अवसर नहीं मिले लेकिन फिर भी उन्होंने पांच पारियों में 160 रन बनाए। गौरतलब है कि उन्होंने 17 साल की उम्र में आईपीएल अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। रियान ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 51 मैच खेले और कुल 561 रन बनाए हैं। आईपीएल नीलामी 2023 में, राजस्थान रॉयल्स ने पराग को ₹3.80 करोड़ में खरीदा था।
तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों यानी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे है। तेजस्वी यादव बिहार के वर्तमान उप-मुख्यमंत्री है। तेजस्वी पेशेवर क्रिकेटर रह चुके है। उन्होंने 2012 में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेला था। उस आईपीएल सीजन में तेजस्वी को ₹10,00,000 का वेतन मिला। जबकि उनकी कुल आईपीएल आय ₹36,00,000 थी। तेजस्वी यादव का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और आखिर में उन्होंने क्रिकेट के आगे राजनीति को चुना। तेजस्वी अब एक प्रमुख राजनेता हैं और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का नेतृत्व करते हैं।
युवराज सिंह
इस लिस्ट में सबसे सफल खिलाडियों में युवराज सिंह का नाम शामिल है। वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एक्टर योगराज सिंह के बेटे है। एक ऑल-राउंडर के तौर पर युवराज सिंह ने 2008 में आईपीएल में आगाज किया। उन्होंने आईपीएल में कुल 132 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2,750 रन बनाए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 217 चौके और 149 छक्के भी लगाए हैं। युवराज के आखिरी आईपीएल सीजन यानी कि 2019 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने ₹1 करोड़ में खरीदा था। 2019 के आईपीएल सीजन में, युवराज सिंह ने चार मैच खेले लेकिन किसी भी मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। जून 2019 में युवराज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट ले लिया था।
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा, पूर्व क्रिकेटर अरविंद पुजारा के बेटे है। चेतेश्वर आईपीएल में मुख्य रूप से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। पुजारा ने 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। पुजारा ने अपने आईपीएल करियर में 30 मैच खेले हैं और 20.52 की औसत से 390 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में मात्र एक अर्धशतक लगाया है। पुजारा ने आखिरी बार 2014 के आईपीएल सीजन में एक मैच खेला था।
मोहम्मद कैफ
मोहम्मद कैफ, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद तारीफ के बेटे है। मोहम्मद कैफ ने 2008 से 2012 तक आईपीएल में खेला था। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान कुल 29 मैच खेले। कैफ दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 259 रन बनाए, जिसमें नाबाद 34 रन का सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 22 चौके और 6 छक्के लगाए। वह अपने आईपीएल करियर के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का चौंकाने वाला बयान, संन्यास को लेकर दिया बड़ा संकेत
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications