IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का चौंकाने वाला बयान, संन्यास को लेकर दिया बड़ा संकेत
MS Dhoni ने एक इवेंट के दौरान रिटायरमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ा संकेत दिया है। इससे अटकलों का दौर शुरू हो सकता है।

MS Dhoni on his Retirement: आईपीएल के इस सीजन को 3 सप्ताह का समय हो गया है। जिन टीमों ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है, उनमें चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। धोनी ने अपने संन्यास को लेकर एक अहम संकेत दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताबी जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह उनका अंतिम आईपीएल हो सकता है। इस बीच किसी ने धोनी को अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा लेकिन उन्होंने सीधा उत्तर नहीं देते हुए अपने ही अंदाज में जवाब दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स के एक इवेंट में धोनी ने संन्यास को लेकर बयान देते हुए कहा कि इसके लिए अभी काफी समय है। इस समय हमारे पास काफी सारे मैच हैं। अगर मैं कुछ बोलता हूं तो कोच के ऊपर काफी दबाव आ जाएगा। मैं उनके ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं डालना चाहता।
धोनी के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। धोनी ने संकेत दिया है लेकिन पूरी तरह से यह नहीं कहा जा सकता कि वह अगले साल नहीं खेलेंगे। अभी वह पूरी तरह फिट हैं और बल्लेबाजी में मौका मिलने पर बड़े शॉट भी लगाते हुए दिखे हैं।
उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में इस सीजन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक का प्रदर्शन काफी धाकड़ रहा है। धोनी ने आगे से लीड करते हुए टीम से प्रदर्शन निकाला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं। इनमें तीन जीत के साथ सीएसके की टीम तीसरे स्थान पर है।
धोनी का क्रेज अब भी काफी ज्यादा है। जब वह बैटिंग करने के लिए आते हैं, तो फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता। जियो सिनेमा पर लाइव मैच देखने वालों की संख्या रिकॉर्डतोड़ होती है। जब भी 2 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा लाइव दर्शकों का गया है, धोनी उस समय क्रीज पर थे।












Click it and Unblock the Notifications