आईये जानते हैं फरवरी महीने से जुड़ी खास बातों को..
नई दिल्ली। आईये जानते हैं प्यार और एहसास से भरे फरवरी महीने के बारे में निम्नलिखित खास बातें..
- फ़रवरी या फरवरी साल का दूसरा एवं सबसे छोटा महीना होता है।
- सामान्यतः फरवरी में 28 दिन होते है, लीप वर्ष होने पर फरवरी में 29 दिन होते है।
- फरवरी को भारत में 'बजट मंथ' भी कहा जाता है क्योंकि इस महीने में आम तौर पर भारत सरकार बजट पेश करती है।
- विदेशों में फरवरी को 'लविंग मंथ' कहा जाता है क्योंकि इस महीने में 'वैलेनटाइन डे' ( 14 फरवरी) सेलिब्रेट होता है।
- अंग्रेजी कैलेंडर के अलावा हिंदू कैलेंडर में भी इस महीने का बड़ा मान है क्योंकि इसी से 'बसंत' का आगमन होता है जिन्हें ऋतुराज कहते हैं।
- किसानों के लिए भी यह महीना काफी मायने रखता है क्योंकि इस महीने से ठंड कम हो जाती है।
- इसी महीने की खेती ही उनके आने वाले महीनों का खर्च का निर्धारण करती है।
- फरवरी लोगों को सुखद एहसास कराती है इसी कारण इस महीने की ठंड को 'गुलाबी ठंडक' कहते है।
- यूरोप में फरवरी को फैमिली प्लानिंग मंथ भी कहते हैं, एक सर्वे के मुताबिक फरवरी में ही यूरोप में सबसे ज्यादा बेटियां होती हैं।













Click it and Unblock the Notifications