यह फरवरी कुछ खास है क्योंकि इसमें है Money Bag!
नई दिल्ली। साल 2016 का फरवरी महीना बेहद खास है क्योंकि इस साल फरवरी में जो होने वाला है वो पिछले 823 सालों से नहीं हुआ है। इस साल की फरवरी में आपको 5 सोमवार,4 मंगलवार,4 बुधवार,4 गुरूवार,4 शुक्रवार, 4 शनिवार और 5 सोमवार मिल रहे हैं। वैसे अगर 29 तारीख को छोड़ दिया जाये तो इस महीने में आपको हर दिन 4 मिल रहे हैं जो कि आम तौर पर कभी नहीं होता।
इसलिए इंग्लिश कैलेंडर को मानने वाले लोगों का कहना है कि यह 'लीप ईयर' बेहद ही सौभाग्यशाली है। इसलिए जिन लोगों का जन्मदिन इस महीने में पड़ने वाला है या जो लोग इस महीने शादी के बंधन में बंधेंगे उनके लिए यह बेहद लकी होगा।
इसलिए सोशल मीडिया पर यह मैसेज मनी बैग के नाम से वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि इस मैसेज को 5 लोगों को शेयर करो तो आपको सुख, पैसा, समृद्धि आ जायेगी। फिलहाल इस मैसेज में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन इतना तो सच है कि इस बार की फरवरी में आपको 5 सोमवार,4 मंगलवार,4 बुधवार,4 गुरूवार,4 शुक्रवार, 4 शनिवार और 5 सोमवार जरूर मिल रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications