Independence Day 2021: जानिए 'राष्ट्रगान' का अर्थ, नियम और महत्व
नई दिल्ली, 15 अगस्त। पूरा भारत आज जश्न-ए-आजादी मना रहा है हालांकि कोविड महामारी के कारण इस बार कहीं पर भी भव्य आयोजन नहीं हो रहे हैं। आजादी का ये पर्व बहुत लोगों की कुर्बानी देने के बाद आया है। अगर आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो इसके पीछे लाखों लोगों ने बलिदान दिया है इसलिए आजादी के इस दिन का महत्व हर भारतीय को समझना चाहिए।

गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने लिखा था 'राष्ट्रगान'
इस दिन 'तिरंगा' फहराया जाता है और इसके बाद राष्ट्रगान होता है। जिसे को गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने लिखा था। राष्ट्रगान के एक-एक शब्द का अर्थ अपने आप में देश की अमर गाथा सुनाता है, जिसे जानना हर किसी को जरूरी है।
Recommended Video
Independence Day: 14-15 August की आधी रात को Jawahar Lal Nehru ने दिया था भाषण | वनइंडिया हिंदी

आइए आपको बताते हैं राष्ट्रगान का अर्थ और इसे गाने के नियम...
- शब्द-अनुवाद-अर्थ
- जन= People= लोग
- गण= Group= समूह
- मन= Mind = दिमाग
- अधिनायक= Leader= नेता
- जय हे= Victory= जीत
- भारत= India=
- भारत भाग्य= Destiny= किस्मत
- जय हे= Victory= जीत
- भारत= India= भारत
- भाग्य= Destiny= किस्मत
- विधाता= Disposer= ऊपरवाला
- पंजाब= Punjab= पंजाब
- सिंधु= Sindhu =सिंधु
- गुजरात= Gujarat= गुजरात
- मराठा= Maratha= मराठा (महाराष्ट्र)
- द्रविण= South= दक्षिण
- उत्कल= Orissa= उड़िसा
- बंगा= Bengal= बंगाल
- विंध्य= Vindhyas= विन्धयाचल
- हिमाचल= Himalay= हिमालय
- यमुना= Yamuna = यमुना
- गंगा= Ganges = गंगा
- उच्छलय= Moving= गतिमान
- जलधि= Ocean = समुद्र
- तरंगा= Waves = लहरें ( धाराएं)
- तब = Your = तुम्हारा
- शुभ = Auspicious = मंगल
- नामे = name = नाम
- जागे= Awaken = जागो
- तब = Your = तुम्हारा
- शुभ = Auspicious = मंगल
- आशीष= Blessings = आशीर्वाद
- मांगे = Ask = पूछो
- गाहे = Gaahe = गाओ
- तब = Your = तुम्हारी ज
- य = Victory = जीत
- गाथा = Song = गीत
- जन = People = लोग
- गण = Group = समूह
- मंगल = Fortune = भाग्य
- दायक = Giver = दाता
- जय हे = Victory Be = जीत
- भारत = India = हिंदुस्तान
- भाग्य = Destiny = किस्मत
- विधाता = Dispenser= ऊपरवाला
- जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे.= Victory, Victory, Victory, Victory
- Forever = विजय, विजय, विजय, विजय हमेशा के लिए ...
- जय हिंद = JAIHIND

राष्ट्रगान के नियम
- राष्ट्रगान के गाने की अवधि लगभग 52 सेकंड है।
- इसके बजते वक्त हर किसी को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए।
- बीमार, बुजुर्ग और छोटे बच्चे पर ये नियम लागू नहीं होता है।
- राष्ट्रगान को सबसे पहले बांग्ला भाषा में लिखा गया था।
- साल 1950 में इसे राष्ट्रगान के रूप में अंगीकृत किया गया।

ये हैं रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार
- मौत प्रकाश को खत्म करना नहीं है,ये सिर्फ भोर होने पर दीपक बुझाना है।
- प्रसन्न रहना बहुत सरल है लेकिन सरल होना बहुत कठिन है।
- सिर्फ तर्क करने वाला दिमाग, एक ऐसे चाकू की तरह है, जिसमें सिर्फ ब्लेड है। यह इसका प्रयोग करने वालों के हाथ से खून निकाल देता है।
- मनुष्य कला में स्वयं को प्रकट करता है न कि अपनी वस्तुओं को।
- आइए, हम यह प्रार्थना ना करें कि हमारे ऊपर खतरा ना आए, बल्कि ये प्रार्थना करे कि हम उनका निडरता से सामना करें।












Click it and Unblock the Notifications