7 सालों में चीन को पीछे छोड़ भारत बनेगा नंबर 1
नयी दिल्ली। भारत की जनसंख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है उसे देखते हुए ये कहना मुश्किल नहीं है कि बहुत ही जल्द हम दुनिया के ताकतवरों देशों में से एक चीन को हराकर नंबर 1 बन जाएंगे।
जी हां ये हम नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ताजा रिपोर्ट कह रही है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2022 तक आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा। अगर जानना चाहते हैं कैसे तो तस्वीरों पर क्लिक करें...
चीन को पछाड़ देगा भारत
यूएन रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2022 तक चीन को पछाड़ कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।
चीन को पछाड़ देगा भारत
साल 2022 तक भारत की आबादी भी 1.4 अरब होगी और चीन की भी, लेकिन उस वक्त भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़े रही होगी। इस रफ्तार में बारत चीन को पछाड़ देगा।
चीन को पछाड़ देगा भारत
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक विभाग की वर्ल्ड पॉप्युलेशन प्रॉस्पेक्ट्स: द 2015 रिविजन' नाम की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक भारत की आबादी बढ़कर 1.5 अरब और 2050 तक 1.7 अरब होने का अनुमान है।
चीन को पछाड़ देगा भारत
जबकि 2030 तक चीन की आबादी स्थिर बनी रह सकती है। इतना ही नहीं इसमें धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में चीन को पछाड़ कर भारत कई गुना आगे बढ़ सकता है।
चीन को पछाड़ देगा भारत
संयुक्त राष्ट्र की इसी तरह की एक रिपोर्ट दो साल पहले भी जारी की गई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि दोनों देशों की आबादी 2028 तक अलग-अलग 1.45 अरब हो जाएगी।
चीन को पछाड़ देगा भारत
रिपोर्ट में अनुमान जाहिर किया गया है कि विश्व की मौजूदा आबादी 7.349 अरब है, जो अगले 15 सालों में एक अरब बढ़कर 8.5 अरब हो जाएगी। इसके 2050 तक 9.725 अरब होने का अनुमान है।
चीन को पछाड़ देगा भारत
रिपोर्ट के मुताबिक भारत की इस विशाल आबादी से प्रारंभ में देश को जनसांख्यिकी लाभांश और युवाओं की उत्पादकता से लाभ मिल सकता है, लेकिन इससे चीन के 9,597,000 वर्ग किलोमीटर की तुलना में भारत के 3,288,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले संसाधनों पर व्यापक दबाव बनेगा।
चीन को पछाड़ देगा भारत
रिपोर्ट के मुताबिक घटती प्रजनन दर, जनसांख्यिकी लाभांश के कम होने की वजह से भारतीयों की मध्य उम्र बढ़ेगी।
चीन को पछाड़ देगा भारत
भारत की वर्तमान में शिशु जन्म दर 2.48 है और यह 2020 तक लुढ़ककर 2.34 हो जाएगा। 2030 तक 2.14 और 2050 तक घटकर 1.89 होने का अनुमान है।