Miss India: मिस इंडिया बनने के लिए चाहिए ब्यूटी विथ ब्रेन, जानिए इस कॉम्पिटीशन के बारे में
सालाना आयोजित होने वाली मिस इंडिया जैसी सौन्दर्य प्रतियोगिता कई युवतियों के लिए बॉलीवुड सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का एक मौका देती है।

Miss India: हाल ही 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी प्रतियोगिता में राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 विनर का ताज अपने सिर पर सजा लिया। मिस इंडिया भारत की सबसे खूबसूरत महिला होने का एक टैग है। हालांकि, हर साल होने वाली मिस इंडिया प्रतियोगिता मे खिताब जीतना इतना आसान नहीं है, क्योंकि प्रतियोगियों को सुंदरता और दिमाग सहित विभिन्न पहलुओं के आधार पर परखा जाता है। फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है।
कब से शुरू हुई मिस इंडिया की प्रतियोगिता?
पहली मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता कलकत्ता की प्रमिला (एस्तेर विक्टोरिया अब्राहम) थीं। उन्होंने 1947 में खिताब जीता था और पेजेंट का आयोजन स्थानीय प्रेस द्वारा किया गया था। बाद में 1952 में दो मिस इंडिया पेजेंट आयोजित किए गये और इंद्राणी रहमान एवं नूतन को विजेता घोषित किया गया। इंद्राणी रहमान ने बाद में मिस यूनिवर्स 1952 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया जो मिस यूनिवर्स पेजेंट का उद्घाटन संस्करण था। पहली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता साल 1964 में आयोजित की गई थी और मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री ने पहली फेमिना मिस इंडिया का ताज पहना था।
क्या होता है मिस इंडिया
मिस इंडिया या फेमिना मिस इंडिया भारत का ब्यूटी पेजेंट टाइटल है। हर साल टाइम्स ग्रुप की फेमिना मैगजीन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसके जरिए मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड जैसे इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दावेदारों का चयन किया जाता है।
मिस इंडिया के लिए प्रतिभागी का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके साथ न्यूनतम आयु 18 वर्ष और 12वीं की योग्यता के साथ मॉडलिंग सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही हाइट 5 फुट 3 इंच से कम नही होनी चाहिए। मिस इंडिया का खिताब जीतने पर प्राइज मनी के तौर पर एक लाख रुपये मिलते हैं। इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में इंडिया को रिप्रेजेंट करने का मौका भी मिलता हैं।
ध्यान रहे कि मिस इंडिया के लिए खूबसूरत होना ही काफी नही है बल्कि करंट अफेयर्स की पूरी जानकारी होना भी काफी अहम है। इसके साथ कम्यूनिकेशन स्किल्स सहित अच्छा ड्रेसिंग सेंस भी होना चाहिए। गर्ल्स का कॉन्फिडेंट और स्मार्ट और ट्रेंडी होना भी इस प्रतियोगिता को जीतने में मददगार होता हैं।
यहां करें अप्लाई
इसके लिए मिस इंडिया की ऑफिशियल साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल भरनी होती है। रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ-साथ तीन वीडियो भी अपलोड करने होते हैं। जिसमें एक इंट्रोडक्शन, दूसरा रैम्प वॉक और तीसरा टैलेंट्स आदि की जानकारी शामिल होती हैं। इसके साथ ही एक ऐसा क्लोज-अप फोटो भी डालना होगा जिसमें पूरी लंबाई नजर आए। आपकी राष्ट्रीयता साबित करने वाला एक वीडियो और बर्थप्लेस, करंट स्टेट, नेटिव स्टेट और हाइट से जुड़े दस्तावेज भी यहां अपलोड कर सबमिट करने होते हैं। इन प्रक्रिया के बाद ही सलेक्शन टीम सभी मापदंडों के आधार पर प्रतियोगी का चुनाव करती है।
मिस इंडिया बनने के बाद ऐसे शुरू होता है करियर
आमतौर पर जो मिस इंडिया चुनी जाती है उनका बहुत लंबा करियर नहीं होता है। लेकिन मिस इंडिया चुने जाने के बाद मीडिया और ग्लैमरस की दुनिया में कदम रखते ही पहचान बन जाती है। ऐसा माना जाता है कि मिस इंडिया बनने के बाद आप इंडिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब प्राप्त कर लेती हैं। इससे आगे के कई रास्ते खुल जाते है। जैसे मिस इंडिया बनने के बाद कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन मिलने लग जाते हैं। साथ ही कुछ कंपनियां इन्हें ब्रांड एम्बेसेडर बना सकती हैं।
कंपनियों के प्रमोशन के लिए इन्हें इनवाइट किया जाता है। जिसके लिए इन्हें अच्छा पैसा भी मिलता है। इसी के साथ फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी शोज में काम करने की राह आसान हो जाती है। मिस इंडिया बनने के बाद इंटरनेशनल मॉडलिंग के कई ऑप्शन खुल जाते हैं। जिसमें मिस यूनिवर्स, मिस इंटरनेशनल, मिस अर्थ, मिस वर्ल्ड जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
भारत की ऐश्वर्या राय (मिस वर्ल्ड), मानुषी चिल्लर (मिस वर्ल्ड), सुष्मिता सेन (मिस यूनिवर्स), लारा दत्ता (मिस यूनिवर्स) और हरनाज संधू (मिस यूनिवर्स) इस लिस्ट में शामिल हैं। जिन्होंने मिस इंडिया बनने के बाद इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत सहित अपना नाम रोशन किया।
इन फिल्म तारिकाओं को मिला बॉलीवुड में कैरियर
मिस इंडिया की लिस्ट में सबसे सफल नाम जूही चावला का है। उन्होंने साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया। 90 के दशक में कई आइकॉनिक और सफल फिल्मों की लीड एक्ट्रेस रही जूही चावला रातोंरात स्टार बन गई। जूही के अलावा, साल 1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय तथा 2000 मे लारा दत्ता ने मिस इंडिया के बाद बॉलीवुड मे अपनी एक अलग पहचान बनाई। इनके अलावा, नेहा धूपिया, सोनू वालिया, सेलिना जेटली, गुल पनाग, दिया मिर्जा, नम्रता शिरोड़कर, मनस्वी ममगाई, सयाली भगत और मानुषी चिल्लर ने भी मिस इंडिया जीतने के बाद बॉलीवुड का रुख किया।
यह भी पढ़ें: इतनी खूबसूरत फिर भी नहीं मिल रहा कोई बॉयफ्रेंड, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान












Click it and Unblock the Notifications