इतनी खूबसूरत फिर भी नहीं मिल रहा कोई बॉयफ्रेंड, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान
Marie Temara: मैरी तेमारा नाम की खूबसूरत लड़की को समय बिताने के लिए बॉयफ्रेंड नहीं मिल रहा। लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी खूबसूरत लड़की को बॉयफ्रेंड क्यों नहीं मिल रहा?

Marie Temara: जब परी की जैसी खूबसूरत हो लड़की लेकिन फिर भी उसके लिए कोई जीवनसाथी न मिले तो सभी लोग जरूर हैरान होते हैं। दरअसल, एक ऐसा ही मामला आया है अमेरिका के फ्लोरिडा से जहां एक खूबसूरत लड़की Marie Temara को बॉयफ्रेंड नहीं मिल रहा। जब लोगों ने जानना चाहा कि आखिर इस लड़की को कोई बॉयफ्रेंड क्यों नहीं मिल रहा तो हैरान करने वाली वजह आई सामने।
हाइट बन रही वजह
दरअसल, फ्लोरिडा की रहने वाली इस 28 साल की लड़की का नाम है मैरी तेमारा (Marie Temara) जो कि अपने लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड की तलाश में लगी हुई हैं। लेकिन लड़की की हाइट इतनी है कि हर लड़का सेट नहीं हो पा रहा। बता दें कि मैरी तेमारा (Marie Temara) की हाइट 6 फीट 2 इंच है जो कि उनके लिए मुसीबत बन गई है। कोई लड़का मिल भी जा रहा है तो वह अन्य चीजों में नहीं जच रहा। उन्होंने कहा कि फ्लोरिडा में 6 फीट से ऊपर के हाइट के मर्द 2 फीसदी से भी कम हैं। ऐसे में अब बाहर के शहरों में लड़का ढूंढ़ने में लगी हूं।
शादी-पार्टी में बुरा फील करती हैं मैरी
28 वर्षीय मैरी तेमारा (Marie Temara) पेशे से एक मॉडल हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपनी हाइट के मुताबिक लड़का ढूंढने में परेशानी हो रही है, जबकि वो अपने परफेक्ट मैच की तलाश कर रही हैं, पर कोई मिल ही नहीं रहा। 6 फीट से ज्यादा लंबा होना अब उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहीं। मैं किसी पार्टी में जाती हूं तो खुद में कभी-कभी खराब फील करती हूं क्योंकि वहां खड़ीं कई महिलाएं और लड़कियां सामान्यतः 5 फीट 3 से लेकर 5 फीट 7 इंच तक की होती हैं। कई लड़कियों को मुझसे बात करने के लिए अपनी गर्दन ऊंची करनी पड़ती है।
मां से लेकर भाइयों की भी हाइट हैरान करने वाली
मैरी तेमारा (Marie Temara) ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैरी अपने परिवार में इकलौती ऐसी हैं, जिनकी हाइट इतनी ज्यादा है, बल्कि उनकी मां तो उनसे भी ज्यादा यानी 6 फीट 5 इंच की हैं, जबकि उनके पिता की हाइट 6 फीट 3 इंच है. वहीं, उनका एक भाई 6 फीट 10 इंच का है तो दूसरे भाई की हाइट 6 फीट 9 इंच है। मैरी तेमारा कहती हैं कि उनके एक-दो रिश्तेदार तो 7 फीट के भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications