Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ghibli Art Trend Police Alert: घिबली आर्ट बनाने वालों को पुलिस की वार्निंग, सोच समझकर शेयर करें अपनी फोटोज

Ghibli Art Trend Police Alert: इन दिनों सोशल मीडिया पर घिबली स्टाइल में आर्ट बनाने का जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बच्चे, युवा और बड़े-बुजुर्ग तक अपने असली फोटोज को घिबली स्टाइल में बदलकर धड़ाधड़ इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं।

Ghibli Art Trend Police Alert

लेकिन, अब विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों ने इस बढ़ती दीवानगी को लेकर चिंता जताई है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और पुलिस ने इसके पीछे छिपे खतरों को लेकर यूजर्स को आगाह किया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने इस पर एक चेतावनी जारी करते हुए यूजर्स से सतर्क रहने की अपील की है। दरअसल, घिबली आर्ट बनाने के चक्कर में आप साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

फर्जी वेबसाइटों से बचें (Ghibli Art Fake Websites Alert)

पुलिस का कहना है कि कई धोखेबाज घिबली आर्ट बनाने के नाम पर नकली वेबसाइट्स तैयार कर रहे हैं। इन साइट्स पर जैसे ही यूजर अपनी जानकारी या फोटो अपलोड करता है, वैसे ही उसका डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने सलाह दी है कि घिबली आर्ट बनाने के लिए सिर्फ प्रमाणिक और आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म्स का ही उपयोग करें।

फिशिंग ईमेल से हो सकता है बड़ा नुकसान

साइबर अपराधी स्टूडियो घिबली के नाम पर फर्जी ईमेल भेज सकते हैं, जो दिखने में ऑफिशियल लगते हैं। इनमें नकली मर्चेंडाइज ऑफर या सोशल मीडिया लिंक हो सकते हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही आपके डिवाइस में खतरनाक सॉफ्टवेयर (मैलवेयर) इंस्टॉल हो सकता है, जिससे आपकी संवेदनशील जानकारियां जैसे पासवर्ड, बैंक डिटेल्स आदि चोरी हो सकते हैं। इसलिए किसी भी अंजान ईमेल पर बिना जांचे-परखे क्लिक न करें।

ऑनलाइन प्रतियोगिताओं से रहें सतर्क

घिबली आर्ट के नाम पर कई नकली गिवअवे और प्रतियोगिताएं भी चलाई जा रही हैं। इनका मकसद सिर्फ आपका डाटा चुराना या आपके फोन/कंप्यूटर में वायरस फैलाना हो सकता है। ऐसे किसी भी ऑफर पर विश्वास करने से पहले उसकी असलियत को अच्छे से परख लें।

डाउनलोड करते समय बरतें सावधानी

कई बार घिबली वॉलपेपर या आर्ट पैक के नाम पर भी साइबर अपराधी वायरस या रैंसमवेयर वाली फाइलें फैलाते हैं। यदि कोई अनजान वेबसाइट से कोई भी फाइल डाउनलोड करते हैं, तो वह आपके डिवाइस को संक्रमित कर सकती है और आपके महत्वपूर्ण डाटा को लॉक या चोरी कर सकती है। इसलिए किसी भी डाउनलोड से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता की जांच जरूर करें।

नकली कलाकारों के प्रोफाइल से भी खतरा

कुछ साइबर ठग फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर खुद को प्रोफेशनल फैन आर्टिस्ट बताते हैं। इन नकली प्रोफाइल्स के जरिए वो यूजर्स से निजी जानकारी हासिल करने या फर्जी आर्टवर्क बेचने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर किसी भी नए अकाउंट से जुड़ने से पहले उसकी पहचान जरूर जांचें।

कैसे रहें सुरक्षित? (Ghibli Art Safety Tips)

  • केवल विश्वसनीय वेबसाइट्स और ऐप्स का ही इस्तेमाल करें।
  • किसी भी संदिग्ध ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचें।
  • अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
  • अगर कोई ऑफर ज्यादा अच्छा लगे, तो पहले उसकी सच्चाई जांच लें।
Q1. घिबली आर्ट ट्रेंड क्या है?

Ans: घिबली आर्ट ट्रेंड में लोग अपनी असली फोटो को एनिमेटेड घिबली स्टाइल में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Q2. घिबली आर्ट बनाने से खतरा क्यों है?

Ans: अगर आप फेक वेबसाइट्स या ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी पर्सनल जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग सकती है, जिससे डेटा चोरी या फ्रॉड हो सकता है।

Q3. पुलिस ने घिबली आर्ट ट्रेंड को लेकर क्या चेतावनी दी है?

Ans: पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर यूजर्स को सतर्क रहने और केवल भरोसेमंद वेबसाइट्स से ही अपनी फोटो एडिट करने की सलाह दी है, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

Q4. कैसे पता करें कि वेबसाइट असली है या नकली?

Ans: वेबसाइट का URL ध्यान से जांचें, SSL सर्टिफिकेट (https) देखें, और वेबसाइट की रिव्यूज या वेरिफिकेशन चेक करें। अनजान या संदिग्ध साइट्स से बचें।

Q5. अगर गलती से फेक वेबसाइट पर डेटा दे दिया तो क्या करें?

Ans: तुरंत अपने सोशल मीडिया और बैंक पासवर्ड बदलें, डिवाइस स्कैन करें और नजदीकी साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+