G20 First Ladies: जी20 में राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों के लिए खास इंतजाम, मास्टर शेफ देंगे कुकिंग टिप्स

Hosting G20 First Ladies: जी 20 सम्मेलन में भाग लेने वाले दुनिया भर के नेता आर्थिक, सामरिक और पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दे पर विचार विमर्श में व्यस्त होंगे, पर उनके साथ भारत आई उनकी पत्नियों की व्यस्तता के लिए भी मोदी सरकार ने पूरा इंतजाम किया है। उनके खाने के लिए मशहूर शेफ को लगाया गया है, उनके मनोरंजन के लिए भारतीय कलाकारों के खास दल को तैयार किया गया है और उनकी शॉपिंग के शौक को पूरा करने के लिए एक अलग ही आर्ट गैलरी को तैयार किया गया है। एक नजर डालते हैं भारत के दौरे पर आइ फर्स्ट लेडीज के लिए किए गए इस खास इंतजाम पर।

मनोरंजन

भारत मंडपम में जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नियों के सम्मान में शनिवार को दिए जाने वाले रात्रि भोज के कार्यक्रम में देश के कोने कोने से आए 78 लोक कलाकार सौ से अधिक संगीत वाद्य यंत्रों के जरिए समृद्ध भारतीय संगीत एवं सांस्कृतिक एकता का सन्देश देंगे।

g20 summit delhi Special arrangements for the wives of heads of state in G20

भारत वाद्य दर्शनम् गान्धर्व आतोद्यम्द्ध यानी भारत की संगीत यात्रा थीम पर आधारित कार्यक्रम में सबसे छोटा कलाकार 12 साल का है‌, जो मृदंग पर प्रस्तुति देगा। इसके अलावा भी विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपने दुर्लभ वाद्य यंत्रों के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें हिंदुस्तानी- कनार्टक लोक व वैदिक और समकालीन संगीत की जुगलबंदी भी शामिल हैं। वसुदेव कुटुंबकम पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में 12 वर्षीय कलाकर दक्ष मृदंग पर प्रस्तुति देगा। एमपी मैहर की कलाकार ज्योति चौधरी जलतरंग की प्रस्तुति देंगी। वे इस दुर्लभ वाद्य को बजाने वाली दुनिया की इकलौती महिला हैं।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की ही श्रुति अधिकारी अपने बेटे निनाद के साथ संतूर पर राग दरबारी की प्रस्तुति देंगी। श्रुति देश की इकलौती महिला संतूर वादिका हैं जिन्होंने पंडित शिवकुमार शर्मा से संतूर की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने अपने बेटे निनाद को भी इस विद्या में पारंगत किया। श्रुति गायक आचार्य पंडित वालाभाउ उमडेकर कुंडल गुरु की नातिन और गायिका संगीता कठाले और सितार वादक स्वर्गीय डी वाई कठाले की सुपुत्री हैं।

यह पहला ऐसा मौका होगा जब हर राज्य के कलाकार एकता के सूत्र में बंधकर विदेशी मेहमानों के सामने अपनी संगीत की कला का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में बजाए जाने वाले संगीत वाद्य यंत्रों में 34 हिंदुस्तानी, 18 कर्नाटकी और 40 लोकसंगीत से जुड़े यंत्र शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन मिले सुर मेरा तुम्हारा और राग भैरवी के साथ होगा।

चार सौ के करीब विदेशी मेहमानों को सांस्कृतिक आयोजन में भारतीय संगीत के अनोखे वाद्ययंत्रों पर संगीतमय प्रस्तुति देखने को मिलेगी। जिसमें सरस्वती वीणा, रुद्र वीणा, विचित्र वीणा, जलतरंगए नलतरंग सुंदरीए रबाब, दिलरुबा, धांगली, भापंग सुरबहारण, सुरसिंगार और तार शहनाई मुख्य हैं। 78 कलाकारों के समूह में 11 बच्चे, 13 महिलाएं, 7 दिव्यांग, 26 युवा और 21 वरिष्ठ कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान के मांगणियार कलाकारों द्वारा बजाया जाने वाले कमैचा पर भी लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

खास व्यंजनों की तैयारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जी20 समिट के पहले दिन की शाम को भारत मंडपम में आयोजित किए गए खास डिनर के मेनू में भारत की विविधता और शाही अंदाज दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। सभी राष्ट्र प्रमुखों और उनकी पत्नियों के लिए डिनर में 4 कोर्स शुद्ध शाकाहारी मेनू होगा और इसमें पनीर लबाबदार, सब्ज़ कोरमा, आलू लियोनेज़, काजू मटर मखाना, ज्वार दाल तड़का, प्याज़ जीरा का पुलाव, ककड़ी रायता, तंदूरी रोटी, बटर नान कुल्चा जैसे व्यंजन शामिल होंगे। इसी के साथ मीठे में भुना हुआ बादाम और सब्जी शोरबा, कुट्टू मालपुआ और केसर पिस्ता रसमलाई जैसी मिठाइयाँ शामिल होंगी। जी20 प्रतिनिधियों को नक्काशीदार बेस्पोक चांदी के बने बर्तनों और सोने की परत चढ़ाए गए बर्तनों में भोजन परोसा जाएगा।

कौन बनाएंगे खास भोजन

कुणाल कपूर एक भारतीय शेफ और रेस्टॉरिएटर है जो मास्टरशेफ इंडिया की मेजबानी और जजिंग के लिए जाने जाते है। शेफ कुणाल कपूर को जी20 शिखर सम्मेलन में पधारे सभी राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों या कहे फर्स्ट लेडीज के लिए खाना बनाने के लिए चुना गया है। शेफ कुणाल कपूर न केवल जी20 शिखर सम्मेलन में फर्स्ट लेडीज की सेवा कर रहे हैं बल्कि संस्कृतियों को ब्रिजिंग और प्रामाणिक भारतीय स्वादों को बढ़ावा देने को बढ़ावा दे रहे हैं। वह शिखर सम्मेलन के दौरान फर्स्ट लेडीज के लिए एक खाना पकाने की क्लास भी आयोजित करेंगे।

अनाहिता ढोंडी दिल्ली से एक प्रसिद्ध शेफ है। वह पारसी व्यंजन में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं और इसे विश्व स्तर पर लोकप्रिय करने के लिए काम कर रही हैं। 23 साल की उम्र में वह सोडा बोटल ओपनर वाला की शेफ मैनेजर बन गईं। वह तीन शेफ की टीम का हिस्सा हैं जो जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे जी20 के नेताओं और उनकी पत्नियों के लिए भोजन तैयार कर रही है। शेफ अनाहिता ढोंडी पारसी मिलेट कटलेट बनाने के लिए तैयार है।

अजय चोपड़ा एक भारतीय शेफ व रेस्तरां सलाहकार हैं और वो और मास्टरचेफ इंडिया सीजन 1 और 2 के होस्ट रह चुके हैं। शेफ अजय चोपड़ा ने गॉर्डन रामसे जैसे दुनिया भर के कुछ प्रतिष्ठित नामों के साथ काम किया है। वह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भोजन में एक विशेषज्ञ हैं। शेफ अजय चोपड़ा उन शेफों में से एक हैं जो जी20 सम्मेलन के लिए भारत पधारे जी20 नेताओं की पत्नियों के लिए खाना पकाने वाली टीम का हिस्सा होंगे।

शॉपिंग के लिए खास इंतजाम

राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां यदि खरीददारी करनी चाहें तो उसके लिए भी भरपूर व्यवस्था है। दिल्ली में उनके लिए एक खास गैलरी स्थापित किया गया है, जिसमें मनीष मल्होत्रा के डिजायनर कपड़े भी हैं, तो कश्मीर के कलाकारों द्वारा हाथ से बुने हुए कालीन भी। खास बनारसी साड़ी है तो दक्षिण की कांजीवरम भी। इस आर्ट गैलरी में लगभग हर राज्य के सिग्नेचर उत्पाद शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इस आर्ट गैलरी को इस तरह से सजाया गया है कि फर्स्ट लेडीज को अपने लिए और परिवार के लिए भी सामान मिल सके। वे यहां आसानी से शॉपिंग कर सकेंगी। बच्चों के खिलौने भी हैं तो सजावट के सामान भी। इस आर्ट गैलरी को विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की देखरेख में तैयार किया गया है।

(With inputs by Manshul Rathodiya)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+