Cases Against Comedians: देवी-देवताओं का अपमान और सुप्रीमकोर्ट की अवमानना करके फंस चुके हैं ये कॉमेडियंस
यश राठी पहले स्टैंडअप कॉमेडियन नहीं है जिनपर एफआईआर दर्ज हुई हो। पहले भी ऐसे कई कॉमेडियंस पर किसी न किसी मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

Cases Against Comedians: हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी पर उत्तराखंड के नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, उत्तराखंड भैरव सेना नामक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सागर जायसवाल की शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यश राठी ने कथित टिप्पणी जानबूझकर और भगवान राम तथा हिंदुओं का अपमान करने के इरादे से की थी। हालांकि इस लिस्ट में यश राठी अब अकेले नहीं है। दरअसल, बीते कुछ सालों में कॉमेडी के नाम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, देश की छवि बिगाड़ने और जातिगत टिप्पणी करने जैसे कई मामले सामने आए हैं।
वीर दास-हिंदू देवी-देवताओं का किया अपमान
नवंबर 2022 में हिंदू जनजागृति समिति ने स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए पुलिस से शिकायत दर्ज की। समिति ने दावा किया कि वीर दास अपने शो में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और भारत की छवि को दुनिया के सामने खराब तरीके से पेश करते हैं।
नवंबर 2021 में भी वीर दास के खिलाफ में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह मामला दिल्ली भाजपा द्वारा दर्ज करवाया गया था। तब वीर ने अपने एक शो में भारतीय महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बातें कही थी। दास ने अपने उस शो में कहा था कि "भारत में, हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनका बलात्कार करते हैं।"
भारती सिंह-सिख धर्म की भावनाओं को किया आहत
मई 2022 में अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। भारती ने अपने एक पुराने वीडियो में कहा कि "अगर आपकी दाढ़ी है, तो आप पीते समय बालों को दूध में डुबा सकते हैं और सेवइयां चख सकते हैं।" इस क्लिप के वायरल होने के बाद कई लोगों ने भारती पर दाढ़ी का अनादर करने का आरोप लगाया और उनपर सिख धर्म की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा।
सुनील पाल - डॉक्टरों को किया अपमानित
कॉमेडियन सुनील पाल के खिलाफ मुंबई की अंधेरी पुलिस ने कोरोना वायरस प्रबंधन में लगे डॉक्टरों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए एफआईआर दर्ज की थी। सुनील पाल के खिलाफ एफआईआर 4 मई 2021 को एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स (मुंबई) की अध्यक्ष डॉ. सुष्मिता भटनागर द्वारा दर्ज कराई गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुनील पाल ने डॉक्टरों को 'चोर' और 'दानव' कहकर संबोधित किया।
कुणाल कामरा - सुप्रीम कोर्ट की अवमानना
मार्च 2022 में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कुणाल ने अपने एक वीडियो 'बी लाइक' में देश की सर्वोच्च अदालत की अवमानना की थी। दरअसल, वीडियो में कामरा ने सुप्रीम कोर्ट के बारे में अपमानजनक बयान देते हुए कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट की तुलना में शॉपिंग मॉल में फूड कोर्ट का अधिक सम्मान करते हैं। जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तब कामरा ने कहा कि, "प्रिय एससी, कल की बात भूल जा, ल*ड़ा पकड़ के झूल..जा।" यहीं नहीं, कामरा ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तुलना 'प्रथम श्रेणी के यात्रियों को शैंपेन परोसने वाले फ्लाइट अटेंडेंट' से भी की थी।
इससे पहले, भारतीय तिरंगे का अपमान करने के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज की अवमानना का मामला दर्ज किया गया था। नवंबर 2020 में कामरा ने भारतीय तिरंगे को भाजपा के झंडे के साथ रूपांतरित करके सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर लगाकर एक तस्वीर ट्वीट की थी।
श्याम रंगीला - ईंधन की बढ़ती कीमतों का उड़ाया मजाक
फरवरी 2021 में राजस्थान के श्रीगंगानगर में स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक ने कॉमेडियन और मिमिक आर्टिस्ट श्याम रंगीला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। श्याम रंगीला ने अपने एक वीडियो में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल की। वीडियो शूट करने की अनुमति मांगते समय रंगीला ने अपने पेशे के बारे में पेट्रोलपंप कर्मी से झूठ बोला था, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई थी। पेट्रोल पंप मालिक सुरेंद्र अग्रवाल पर तेल कंपनी का दबाव पड़ रहा था कि आपने वीडियो शूट करने की अनुमति कैसे दी, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में रंगीला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
मुनव्वर फारूकी - हिंदू देवी-देवताओं और गोधरा कांड का उड़ाया मजाक
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने एक वीडियो में भगवान राम और माता सीता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की और 2002 के गोधरा नरसंहार का मजाक उड़ाया। एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रमेश सोलंकी ने फारूकी के खिलाफ मुंबई पुलिस में 2020 में एक शिकायत दर्ज की। फारूकी ने पहले भी एक वीडियो में धार्मिक मान्यताओं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अपमान किया था, जिसके बाद भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
सुरलीन कौर - इस्कॉन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां
2020 में इस्कॉन ने कॉमेडियन सुरलीन कौर और शेमारू एंटरटेनमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सुरलीन ने अपने एक वीडियो में इस्कॉन के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थी। वीडियो में सुरलीन ने कहा कि "इस्कॉन से बेशक हम हैं, लेकिन अंदर से हम सभी हरामी पोर्न प्रेमी हैं।" उन्होंने खजुराहो स्थित मंदिरों में नक्कासी की गयी मूर्तियों का भी मजाक उड़ाया था। इस्कॉन ने दावा किया है कि सुरलीन द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अत्यधिक आपत्तिजनक तथा मानहानिकारक थी और इससे हिंदुओं और इस्कॉन के दुनियाभर के भक्तों को बहुत पीड़ा हुई है।
संजय राजौरा - हिंदू देवी-देवताओं का उड़ाया मजाक
कॉमेडियन संजय राजौरा के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। यह शिकायत हिंदू कार्यकर्ता और शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई थी। सोलंकी ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि संजय और उनकी टीम को उनके कार्यों के लिए कानूनी रूप से दंडित किया जाए। राजौरा को एक अलग मामले में 2022 में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले चुटकुले बनाने के लिए गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: क्या Salman Khan को डेट कर रही हैं Pooja Hegde? एक्ट्रेस ने पहली बार बताया रिश्ते का सच
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications