क्या Salman Khan को डेट कर रही हैं Pooja Hegde? एक्ट्रेस ने पहली बार बताया रिश्ते का सच
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान और पूजा हेगड़े रोमांस करते हुए नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस ने सलमान खान को डेट करने की अफवाहों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है और सच बताया।

Pooja Hegde Salman Khan: सलमान खान इन दिनों फिल्म किसी का भाई किसी की जान का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस का लगातार सलमान खान से नाम जोड़ा जा रहा है जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
सलमान संग डेटिंग अफवाह पर बोलीं पूजा हेगड़े
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। एक तरफ जहां फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है तो वहीं सलमान खान और पूजा हेगड़े की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
एक्ट्रेस ने बताया रिश्ते का सच
लंबे समय से पूजा हेगड़े और सलमान खान अपनी फिल्म से ज्यादा डेटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस अफेयर को हवा तब मिली जब सलमान खान पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शामिल हुए। हालांकि दोनों ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस रिश्ते का सच बता दिया है।
क्या बोलीं पूजा हेगड़े?
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने कहा कि, फिलहाल उनका पूरा फोकस करियर पर ही है और वह पूरी तरह से सिंगल हैं। उनके पास इतना समय ही नहीं है कि वह बैठी रहें, और इस तरह की अफवाहों का जवाब दे सकें। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं इस पर क्या कहूं? मैं अपने बारे में बातें पढ़ती रहती हूं. मैं सिंगल हूं, मुझे अकेले रहना पसंद है'।
इस दिन रिलीज होगी किसी का भाई किसी की जान
बता दें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े सलमान खान की लेडी लव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस क्या कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications