PICS: आसमान में उड़ा सांप, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें

[अजब-गजब] उत्तर प्रदेश की राजधानी से करीब 110 किलोमीटर दूर हरदोई से ऐसी खबर मिली है, जिसे सुन कर आप दंग रह जायेंगे। यहां के बड़ा चौराहा के पास एक सांप निकला, जिसे देख बच्चों के होश फाख्ता हो गये। मैदान में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जैसे ही भीड़ जमा हुई, वैसे ही सांप भागने लगा। तमाम लोग थे, जो उसे मारने के लिये लाठियां ले आये, लेकिन सांप बच निकला और पेड़ के सहारे होते हुए खंभों से लगे बिजली के तार पर जा लटका।

सावन से पहले नाग देवता के दर्शन

यह नजारा वाकई अद्भुत था, जिसे देख कई लोग सांप को नाग देवता समझ बैठे। बड़ा चौहारा के ज्वैलर्स आनंद रस्तोगी की मानें तो तार पर झूलने के थोड़ी ही देर बाद सांप आसमान में उड़ गया। आनंद के अनुसार यहां के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। कईयों का मानना है कि सावन का महीना शुरू होने से पहले नाग देवता ने दर्शन दिये हैं।

आनंद रस्तोगी ने इस उड़ते सांप की तस्वीरें कैद की, जो सोशल मीडिया साइटों के साथ-साथ व्हाट्सऐप पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरें आप नीचे स्लाइडर में देख सकते हैं।

उड़ने लगा सांप

उड़ने लगा सांप

आगे स्लाइडर में तस्वीरें देख सकते हैं आप। ऐसी तस्वीरें आपने कभी नहीं देखी होंगी।

पेड़ के पास तार पर लटका सांप

पेड़ के पास तार पर लटका सांप

पेड़ के पास जाकर तार से सांप लटक गया, इस डर से कि कहीं कोई उसे मार न दे।

अचानक उड़ गया आसमान में

अचानक उड़ गया आसमान में

देखते ही देखते ये सांप अचानक पेड़ से आसमान में उड़ गया।

बहुत ऊंचे आसमान में

बहुत ऊंचे आसमान में

सांप आसमान में काफी ऊंचे चला गया और थोड़ी देर बाद ओझल हो गया।

खबर की हकीकत

खबर की हकीकत

इस खबर की हकीकत यह है कि ऐसी कोई घटना हरदोई में नहीं हुई है।

खबर की हकीकत

खबर की हकीकत

ये वो तस्वीरें हैं, जो फोटोशॉप पर बनाकर व्हाट्स ऐप पर वायरल की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+