अगर 'गजनी' का आमिर खान नहीं बनना तो रोज कीजिये कसरत

लंदन। फिल्म स्टार आमिर खान की सुपर हिट फिल्म 'गजनी' तो आपको याद ही होगी जिसमें जनाब को मेमोरी लॉस की बीमारी थी। अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी भूलने की बीमारी ना लगे तो आज से आप भी रोज कसरत करना शुरू कर दें।

अरे ये कहना हमारा नहीं बल्कि मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के नये शोध का है जिसमें कहा गया है कि एरोबिक व्यायाम करने से इंसान की याददाश्त अच्छी हो सकती है। यहां तक की ये कसरत मेमोरी लॉस और सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों के शिकार लोगों को भी ठीक करने में मदद करती है।

यह शोध मुख्य तौर पर मेमोरी लॉस और सिजोफ्रेनिया के रोगियों पर किया गया जिसमें ये बात निकलकर सामने आयी कि अगर इन रोगियों को एरोबिक कसरत करायी जाये तो इनकी याददाश्त अच्छी हो सकती है यही नहीं अगर स्वस्थ लोग भी इन कसरत को करें तो उनकी स्मरण शक्ति मजबूत हो सकती है। मालूम हो कि यह शोध 'सिजोफ्रेनिया बुलेटिन' में प्रकाशित हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+