Eid-ul-Fitr 2020: ईद के खास मौके पर अपनों को भेजें बधाई संदेश, जानिए कैसे मनाया जाता है ये त्योहार
नई दिल्ली। आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद उल-फितर मुस्लिमों का सबसे अहम त्योहार होता है। इस तीन दिवसीय त्योहार को दुनियाभर के इस्लाम समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और घरों पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसके साथ ही घर के छोटों को ईदी दी जाती है, जबकि बड़े एक दूसरे को गले लगाकर इस दिन की बधाई देते हैं। रमजाम के महीने में लोग 30 दिन रोजा रखने के बाद चांद का दीदार होने पर ईद का जश्न मनाते हैं।

हालांकि इस बार कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में ही ईद मनाएंगे। लॉकडाउन के कारण न जाने कितने लोग अपने परिवारों से दूर होंगे और कई अपनों से मिलने भी नहीं जा पाएंगे। लेकिन आप बधाई संदेशों के माध्यम से अपने इस दिन को खास तरह से मना सकते हैं। इन बेहतरीन बधाई संदेशों को आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
1. जिंदगी के हर पल खुशियों से कम न हो
आपके हर दिन ईद के दिन से कम न हो
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
ईद मुबारक
2. रात को नया चांद मुबारक
चांद को चांदनी मुबारक
फलक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलंदी मुबारक
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक
3. आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है
राग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है
4. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां
ईद मिटा देती है इंसान में दूरियां
ईद है खुदा का एक नायाब तबारक
और हम भी कहते हैं आपको "ईद मुबारक"
5. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक
6. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद।
ईद मुबारक
7. जिंदगी के हर पल खुशियों से कम न हो,
आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो!
हैप्पी ईद












Click it and Unblock the Notifications